'भारत में यूरोप-अमेरिका का दखल चाहते हैं राहुल', रविशंकर प्रसाद ने सोनिया और खड़गे से मांगा जवाब

Ravishankar Prasad: लंदन में एक समारोह में बोलते हुए, राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भारतीय लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं लेकिन अमेरिका और यूरोप सहित दुनिया के लोकतांत्रिक हिस्से इसे नोटिस करने में विफल रहे हैं।

Rahul Gandhi, Ravi Shankar Prasad

Controversy On Rahul Gandhi: विदेशी धरती पर कांग्रस नेता राहुल गांधी के विवादास्पद बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेता लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसी क्रम में आज रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने लोकतंत्र को लेकर राहुल के दिए बयान पर पूरी कांग्रेस पार्टी के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भी घेरा। उन्होंने राहुल गांधी से पूछा कि विदेश जाते ही आपको क्या हो जाता है? आपको शर्म नहीं आती है इस तरह का बयान देकर।

रविशंकर प्रसाद ने खड़गे से दागा सवाल
उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से पूछते हैं कि क्या आपको लगता है कि आप कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष हैं, क्या आप राहुल गांधी की इस गैर जिम्मेदाराना और शर्मनाक टिप्पणी का समर्थन करते हैं कि 'लोकतंत्र बहाल करने के लिए अमेरिका और यूरोप को भारत में हस्तक्षेप करना चाहिए'? यदि आप राहुल गांधी(Rahul Gandhi) के बयान का समर्थन नहीं करते हैं, तो इसका खंडन करें।

सोनिया जी आप अपने बेटे के बयान पर चुप्पी तोड़ें: रविशंकर प्रसाद
रविशंकर प्रसाद (Ravi Shankar Prasad) ने सोनिया गांधी से भी सवाल किया। उन्होंने पूछा कि सोनिया गांधी जी, भाजपा आपसे अपना स्टैंड बिल्कुल स्पष्ट करने का आग्रह करना चाहेगी। आप अपने बेटे के इस बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान के सामने कहां खड़े हैं, जो भारत में लोकतंत्र को बहाल करने के लिए अमेरिका और यूरोप से हस्तक्षेप की मांग कर रहा है?

जानें राहुल ने क्या कहा कि जिसपर हो गया बवाल
राहुल गांधी(Rahul Gandhi) ने लंदन में एक कार्यक्रम में सवाल किया था कि क्यों यूरोप और अमेरिका जो कि लोकतंत्र के रक्षक हैं इस बात से बेखबर थे कि भारत में लोकतंत्र का एक बड़ा हिस्सा नष्ट हो गया है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका और यूरोप ने इस मामले पर संज्ञान क्यों नहीं लिया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+