'कोई पैसा नहीं देता था, 15 साल फ्री में निकले, लोगों ने मेरा खूब इस्तेमाल किया', रवि किशन का छलका दर्द
'कोई पैसा नहीं देता था, 15 साल फ्री में निकले, लोगों ने मेरा खूब इस्तेमाल किया', रवि किशन का छलका दर्द
मुंबई, 16 जून: अभिनेता और भाजपा सांसद रवि किशन आज हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने चेहरे हैं। आज उनको उनके काम के लिए मोटी फीस दी जाती है। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब रवि किशन को फिल्मों में काम करा कर उन्हें पैसे नहीं दिए जाते थे। रवि किशन ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में कहा है कि लोगों ने उनका खूब इस्तेमाल किया है और फायद उठाया है। रवि किशन का कहना है कि लगभग 15 सालों तक उन्होंने फ्री में काम किया है। अब रवि किशन ने कहा है कि अब उन्होंने कसम खाई है कि अगर उनके साथ काम करना है तो अच्छी तरह से भुगतान करने के लिए तैयार रहना होगा।

'कोई पैसे देता नहीं था और मैं मांग नहीं पाता था....'
रवि किशन ने कहा, ''मेरे पास देखभाल करने के लिए एक अब एक बड़ा परिवार है। मैं अब एक महंगा अभिनेता हूं। मेरी फीस में दस गुना बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि मैं अपने लोगों और सामाजिक कार्यों की देखभाल के लिए अपनी जेब से खर्च कर रहा हूं। मेकर्स खुशी-खुशी पैसे दे रहे हैं, क्योंकि उन्हें मेरी डेट्स चाहिए। मैंने लगभाग 15 साल फ्री में काम किया है। कोई पैसे देता नहीं था और मैं मांग नहीं पाता था। लोगों ने मेरा खूब इस्तेमाल किया। लेकिन तेरे नाम (2003) और लक (2009) के बाद चीजें बदल गईं, क्योंकि लोगों ने मेरे आर्ट को समझा।''

'मुझे हर दिन मिलते हैं ऑफर लेकिन मैं...'
फिल्म इंडस्ट्री में लगभग तीन दशक बिताने के बाद 52 वर्षीय अभिनेता रवि किशन कहते हैं कि वो इस बात से खुश हैं कि उनके पास अभी भी कई प्रोजेक्ट और फिल्मों के ऑफर हर दिन आते हैं। रवि किशन ने कहा, ''फिल्म हो, वेब सीरीज हो, भोजपुरी हो या साउथ की फिल्में, मुझे लगभग हर दिन ऑफर मिलते हैं। लेकिन मैं जो करता हूं उसमें बहुत चयनात्मक हूं। वास्तव में, मैं अपनी राजनीतिक और सामाजिक प्रतिबद्धताओं के कारण अभिनय के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाया, लेकिन काम अभी भी हो रहा है।''

'दिमाग पढ़ता रहता हूं...'
क्या राजनीतिक करियर ने उनकी अभिनय प्रतिबद्धताओं पर भारी असर डाला है...? इस बात का जवाब देते हुए रवि किशन ने कहा, ''राजनीति में आने के बाद मेरी एक्टिंग और कला में और निखार हुआ है। अभिनय सीखने की प्रक्रिया लोगों के साथ संवाद स्थापित करना है, पहले से बेहतर हो गया है। अपनी राजनीतिक व्यस्तताओं के दौरान, मैं दिमाग पढ़ता रहता हूं, लोगों को देखता रहता हूं और जरूरत पड़ने पर उन्हें इस्तेमाल करने के लिए अपने दिमाग में रखता हूं।''

'मैं कई रवि किशन बनाना चाहता हूं...'
रवि किशन के कई प्रोजेक्ट आने वाले हैं। रवि किशन ने कहा, ''अगला, मैं रुस्तम के निर्देशक टीनू सुरेश देसाई द्वारा अभिनीत कैप्सूल गिल में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा हूं और दुबई में मत्स्य कांड के दूसरे सीजन की शूटिंग करूंगा। मैंने सूर्या के लिए सनी देओल के साथ शूटिंग की है। इसके अलावा एक और प्रोजेक्ट AK47 और दो तेलुगु फिल्में कर रहा हूं। इसके अलावा, मैंने गोरखपुर में चौरी चौरा की घटना पर एक फिल्म पूरी की है, जहां मैंने 300 बच्चों को प्रशिक्षित किया है क्योंकि मैं कई रवि किशन बनाना चाहता हूं... मैं जल्द ही दो भोजपुरी फिल्म और यूपी पुलिस पर एक लघु फिल्म का निर्देशन कर रहा हूं। बहुत कुछ हो रहा है!"

1992 रवि किशन ने किया था बॉलीवुड में डेब्यू
1992 में हिंदी फिल्म 'पीतांबर' से एक्टिंग करियर की शुरुआत करवे वाले रवि किशन 3 दशक से भी अधिक टाइम इस इंडस्ट्री में बिताए हैं। रवि किशन ने तेरे नाम,लक, जख्मी दिल, आतंक, आग और चिंगारी, कुदरत जैसी कई हिट फिल्में दी है। रवि किशन विष्णु पुराण और हेलो इंस्पेक्टर जैसे टीवी शो भी कर चुके हैं। उनको वेब सीरीज रंगबाज, मत्स्य कांड और The Whistleblower में भी देखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications