'काली' पोस्टर देख भड़के रवि किशन बोले- फिल्म नहीं घिनौनापन है, वामपंथी सोच से ग्रसित ये लोग
'काली' पोस्टर देख भड़के रवि किशन बोले- फिल्म नहीं घिनौनापन है, वामपंथी सोच से ग्रसित ये लोग
नई दिल्ली, 07 जुलाई। डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'काली' के सिगरेट पीते हुए पोस्टर का जमकर विरोध हो रहा है। इस पोस्टर को रिलीज करने वाली फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई की गिरफ्तारी की मांग देश भर में उठ रही है और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हो चुका है। कई नामी हस्तियां लीना की इस हरकत पर अपना रिएक्शन देते हुए खरी-खोटी सुना चुकी हैं। वहीं अब भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद रविकिशन 'मां काली' के विवादित पोस्टर को देखकर आगबबूला हो गए हैं उन्होंने ट्टीट कर इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

रवि किशन ने उठाई ये मांग
लीना की इस हरकत पर भोजपुरी एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन ने ट्टीट कर इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए इसे वामपंथी सोच कहा और मांग की है कि इस फिल्म और उसके पोस्टर को सदैव के लिए बैन किया जाए।
Recommended Video

वामपंथी सोच से ग्रसित ये लोग कब...
जाने-माने एक्टर रवि किशन ने लिखा ये फिल्म नहीं घिनौनापन है वामपंथी सोच से ग्रसित ये लोग कब तक हमारे देवी देवताओं को गलत रूप में दिखाएंगे ये फिल्म और इसके पोस्टर सदैव के लिए बैन किए जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा ये आवाज़ में सदन में भी उठाऊंगा।

लीना ने माफी मांगने के बजाय अब शेयर की ये नई फोटो
गौरतलब है इस फिल्म की निर्माता लीना मणिमेकलई ने अपनी इस हरकत पर माफी मांगने या गलती स्वीकार करने के बजाय एक और गलती कर बैठी हैं। गुरुवार को ये विवाद एक बार और फिर बढ़ गया जब लीना शिव पार्वती की सिगरेट पीते हुए फोटो ट्विटर पर शेयर कर दी । जिसने लोगों को और भड़का दिया है।

लीना ने शंकर पार्वती की सिगरेट पीते हुए फोटो शेयर कर लिखी ये बात
काली फिल्म की डायरेक्टर लीना मणिमेकलई ने एक फोटो शेयर की जिसमें भगवान शिव और पार्वती का रोल कर रहे एक्टर सिगरेट पीते हुए नजर आ हरे है। इस फोटो को कैप्शन लीना ने दिया 'कहीं और'। इस नई पोस्ट को देखकर लोग आग बबूला हो गए और लीना की इस हिमाकत की आलोचना कर रहे हैं।
Elsewhere…. pic.twitter.com/NGYFETMehj
— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 7, 2022
लीना ने कहा मैं सुरक्षित नहीं महसूस कर रही
लीना ने एक और ट्टीट किया जिसमें उन्होंने लिखा
ऐसा लगता है कि पूरा देश (भारत), जो अब सबसे बड़े लोकतंत्र से सबसे बड़ी नफरत की मशीन बन गया है, मुझे सेंसर करना चाहता है। मैं इस समय कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हूं।"












Click it and Unblock the Notifications