विदेश मंत्रालय के पूर्व प्रवक्ता रवीश कुमार अब फिनलैंड में राजदूत
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रह चुके रवीश कुमार को फिनलैंड में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वर्तमान समय में वह विदेश मंत्रालय में ज्वॉइन्ट सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। रवीश को अप्रैल माह में प्रवक्ता के पद की जगह संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। उनकी जगह फिलहाल अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

लंदन और भूटान में तैनात रहे हैं रवीश
पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि केंद्र सरकार की तरफ से रवीश कुमार को क्रोएशिया के राजदूत की जिम्मेदारी दी जा सकती है। साल 2017 से प्रवक्ता 49 साल के रवीश रवीश कुमार को चार अगस्त 2017 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने गोपाल बागले की जगह ली थी। 49 वर्ष के रवीश कुमार को सरकार यूरोप में राजदूत की जिम्मेदारी सौंप सकती है। विदेश मंत्रालय में प्रवक्ता का पद संभालने से पहले रवीश कुमार जर्मनी के फ्रैंकफर्ट में काउंसल जनरल थे। वह साल 1995 के बैच के आईएफएस ऑफिसर हैं। बतौर राजनयिक उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय मिशन के साथ की थी। इसके अलावा वह भूटान की राजधानी थिम्पू और ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भी तैनात रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications