मूडीज ने दी पीएम को अपनी साख बचाने की सलाह
नई दिल्ली। देशभर में बीफ को लेकर विवाद मचा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर राजनैतिक गलियारों तक बीफ को लेकर घमासान मचा हुआ है।

मूडीज एनॉलिटिक्स ने बीफ विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के हालात संभालने की सलाह दी है। रेटिंग एजेंसी ने पीएम को सलाह दी है कि अपनी साख बचाने के लिए वह कदम उठाये।
रेटिंग एजेंसी मूडीज ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपनी पार्टी के सदस्यों को रोकने के लिए आगे आना चाहिए जिसके चलते उनकी साख दांव पर है।
मूडीज ने कहा कि अगर पीएम खुद आगे नहीं आते हैं तो उनकी वैश्विक छवि को काफी नुकसान पहुंचेगा और वह अपनी विश्वसनीयता को खो देंगे। है।
मूडीज ने कहा कि हिंसा बढ़ने से सरकार को राज्य सभा में काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आर्थिक बहस किनारे हो गयी है जिससे पीएम की साख को बट्टा लग रहा है।
भारत की सितंबर तिमाही में वृद्धि का अनुमान लगाते हुए इसके 7.3 फीसदी रहने के उम्मीद जतायी है। जबकि पूर वर्ष यह 7.6 फीसद पर रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications