रतन टाटा ने भारत रत्न को लेकर कही ये बात, ट्विटर पर चल रहा था ट्रेंड

भारतीय उद्योगपति रतन टाटा को लोग भारत रत्न देने की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद ये Twitter पर ये मुद्दा ट्रेंड करने लगा है। इस पर अब रतन टाटा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ratan Tata tweet Reaction on Bharat Ratna: सोशल मीडिया पर लोग भारतीय उद्योगपति रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद Twitter पर ये मुद्दा ट्रेंड करने लगा। रतन टाटा अपने सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। आज रतन टाटा ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इस तरह के अभियानों को बंद करने की अपील की है।

TATA

भारत के बड़े उद्योगपतियों में शुमार रतन टाटा ने Tweet करते हुए लिखा कि सोशल मीडिया के एक वर्ग की ओर से व्यक्त की गई भावनाओं का मैं सम्मान करता हूं। उन्होंने लोगों से अपील की और कहा कि इस तरह के अभियानों को बंद कर दें। साथ ही उन्होंने बोला कि मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मैं भारतीय हूं और भारत की वृद्धि और समृद्धि के लिए प्रयास कर रहा हूं।

आपको बता दें कि सबसे पहले मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने रतन टाटा के लिए भारत रत्न की मांग की। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की मांग बढ़ती गई और ट्विटर पर ट्वीट की बाढ़ आ गई। सब लोग ट्वीटर पर टाटा को भारत रत्न देने का समर्थन करने लगे। जिसके बाद Ratan Tata और BharatRatnaForRatanTata हैशटैग टॉप ट्रेंड में आ गया।

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं टाटा

उम्र ज्यादा होने के बावजूद भी रतन टाटा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। ट्विटर की बात करें तो उनके वहां पर 93 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वो अपनी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव इस प्लेटफॉर्म पर साझा कर चुके हैं। ट्विटर के अलावा इंस्टाग्राम पर भी उनके 35 लाख फॉलोवर्स हैं।

कोरोना के वक्त टाटा ने दिए थे 1500 करोड़

टाटा ग्रुप को शिखर पर पहुंचाने वाले रतन टाटा 83 साल के हैं। उन्होंने अपनी संपत्ति का 65 फीसदी से ज्यादा का हिस्सा शिक्षा, स्वास्थ्य और गांवों में दान किया है। वो अपने सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। कोरोना महामारी के दौरान भी उन्होंने देश को 1500 करोड़ की बड़ी धन राशि दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+