Ratan Tata Health: रतन टाटा ने अपनी तबीयत से जुड़ी अफवाह की खारिज, खुद पोस्ट कर दिया हेल्थ अपडेट

Ratan Tata Heath Rumors: देश के दिग्गज उद्योगपति, समाजसेवी और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के एक अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे, जिसके बाद 86 वर्षीय रतन नवल टाटा के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलने लगी, जिसका उन्होंने एक पोस्ट के जरिए खंडन किया।

अफवाह थी कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रतन टाटा को गंभीर हालत में एडमिट कराया गया है। कहा जा रहा था कि रतन टाटा अस्पताल के आईसीयू वार्ड में हैं। उनको बहुत कम ब्लड प्रेशर होने के चलते अस्पताल में एडमिट किया गया है। हालांकि खुद टाटा ने इसे खारिज किया है।

Ratan Tata

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ब्रीच ने बताया कि कैंडी अस्पताल में हेल्थ चेकअप के लिए गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी।

जानिए क्या थी टाटा से जुड़ी अफवाह

रतन टाटा को लेकर सोशल मीडिया पर खबरे फैलने लगी कि उनको ब्लड प्रेशर बहुत कम होने के चलते अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रेफर किया गया है। उनकी हालात गंभीर है। इतना ही नहीं बताया जा रहा था कि उनका इलाज हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारुख अस्पी गोलवाला की निगरानी में चल रहा है।

टाटा ने अफवाह को किया खारिज

जिसके बाद उन्होंने अपनी हालत गंभीर होने की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने खुद पोस्ट के माध्यम से बताया कि वह नॉर्मल मेडिकल चेकअप के लिए हॉस्पिटल गए हैं। साथ ही उन्होंने किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने का भी अनुरोध किया।

अफवाह को लेकर किया पोस्ट

रतन टाटा ने एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं और सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण चिकित्सा जांच करवा रहा हूं।चिंता की कोई बात नहीं है। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं और लोगों-मीडिया से अनुरोध करता हूं कि वे गलत सूचना फैलाने से बचें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+