राष्ट्रीय जनता दल ने दिल्ली के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, 4 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनता दल दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनावी मैदान में है। राजद को गठबंधन में चार सीटें मिली हैं। सोमवार को पार्टी ने उन चारों सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। दिल्ली में पूर्वांचल बाहुल्य बुराड़ी, किराड़ी, मादीपुर और उत्तम नगर विधानसभा सीट राजद को दी गई है। कांग्रेस के इस चुनावी चाल को राजनीतिक एक्सपर्ट दिल्ली विधानसभा चुनाव में बिहार कनेक्शन के तौर पर देख रहे हैं।

पहली बार कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस में एक पूर्वांचल चेहरा कीर्ति आजाद को कैंपेन कमिटी का चेयरमैन बनाया। इस चुनाव में अब तक कांग्रेस दो पूर्वांचलियों को अपना उम्मीदवार बना चुकी है। रिठाला से प्रदीप कुमार पांडेय को, जबकि कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद को संगम विहार से उम्मीदवार बनाया गया है। रिठाला और संगम विहार भी पूर्वांचल बाहुल्य इलाका है। इन सीटों से कांग्रेस को बड़ी उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications