6 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा राष्‍ट्रपति भवन

6 फरवरी से आम जनता के लिए खुल जाएगा राष्‍ट्रपति भवन

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी के चलते दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति भवन 13 मार्च, 2020 से बंद चल रहा था लेकिन अब 6 फरवरी से राष्ट्रपति भवन जनता के लिए खुल जाएगा। राष्‍ट्रपति भवन के अधिकारियों द्वारा दी गई सूचना के अनुसार यह शनिवार और रविवार (सरकारी छुट्टियों को छोड़कर) पर खुला रहेगा।

Rashtrapati Bhavan

राष्‍ट्रपति भवन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार राष्‍टृपति भवन सरकारी छुट्टियों को छोड़कर, शनिवार और रविवार के दिन भी खुला रहेगा। राष्ट्रपति भवन में संग्रहालय कला, संस्कृति, विरासत और इतिहास की अमूल्‍य धरोहर देखने को मिलती हैं।

इस पर करें टिकट की प्री बुकिंग

बता दें शनिवार और रविवार को राष्‍ट्रपति भवन देखने अधिक लोग आते हैं और अन्‍य सरकारी कार्रवाई भी बंद रहती है इसलिए शनिवार और रविवार को ये दर्शकों के खुला रहता है। अगर आप भी राष्‍ट्रपति भवन की सुंदरता का आनंद उठाना चाहते हैं तो आगंतुक (Visitors) presidentofindia.nic.in या rashtrapatisachivalaya.gov.in पर जाकर प्रति आगंतुक 50 रुपये का शुल्‍क अदा करके अपने स्लॉट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके अलावा 6 मुगल गार्डन के लिए रजिस्ट्रेशन मुफ्त होती है इसके लिए आपको अपना केवल पचचान पत्र जमा करना होता है।

जानें से पहले इन बातों का रखना होगा ध्‍यान

सुबह 10.30, दोपहर 12.30 और दोपहर 2.30. एक बार में अधिकतम 25 आगंतुक ही आ सकते हैं।
सभी विजीटर को कोरोनावायरस गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
राष्ट्रपति भवन का दौरा करने के दौरान आगंतुकों का मास्क पहनना।
सोशल डिस्‍टेसिंग का विशेष ध्‍यान रखना होगा।

म्यूजियम कॉम्प्लेक्स

राष्ट्रपति भवन में स्थित संग्रहालय परिसर (Museum Complex) को 5 जनवरी ही जनता के लिए खोल दिया गया था। सोमवाार और सरकारी अवकाश के अतिरिक्‍त ये खुला रहता है। यहां भी एक बार में 25 आगंतुकों को आने की इजाजत दी गई है।
प्री बुकिंग के लिए 4 स्‍लाॅट हैं
सुबह 11.00 बजे
11.30-दोपहर 1.00 बजे
दोपहर 1.30-3.00 बजे
3:30-शाम 5:00 बजे

https://www.filmibeat.com/photos/sherlyn-chopra-pictures-shakes-up-internet-goes-viral-hot-pics-64450.html?src=hi-oi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+