अद्भभुत खगोलीय घटना: थोड़ी देर में सूरज के माथे पर काला टीका लगायेगा 'बुध'
नई दिल्ली। आज सौर मंडल में पूरे 10 साल बाद एक अनोखी घटना घटित होने जा रही है जिसे अगर आज आप मिस कर देंगे तो आपको इसे फिर से इसे देखने के लिए साल 2019 तक का इंतजार करना होगा। जी हां हम बात कर रहे हैं बुध पारगमन, जो कि भारत में आज शाम 4 बजकर 42 मिनट 28 सेकेंड से शुरू होकर सूर्यास्त तक दिखाई देगा।
मालूम हो कि साल 2016 की सबसे दुलर्भ खगोलीय घटना आज तब होगी जब बुध ग्रह सूर्य के सामने से होकर गुजरेगा। पृथ्वी से दिखाई देते वक्त यह घटना बुध पारगमन कहलाती है, जिसे कि आज शाम को देखा जा सकता है।
क्या है बुध पारगमन
वैज्ञानिकों के मुताबिक जब सूर्य और पृथ्वी के बीच से बुध आता है तो वो सूर्य पर एक छोटे से काले टीका के समान लगता है जिसे कि बुध पारगमन कहा जाता है। ये बस एक खगोलीय घटना है, बाकी इसे किसी अंधविश्वास से नहीं जोड़कर देखना चाहिए और इसे देखने के लिए आंखों पर चश्मा या ब्लैक फिल्म का प्रयोग करना चाहिए।
बुध ग्रह की विशेषता
- बुध सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है।
- ये सूर्य के ठीक पहले का ग्रह है लेकिन फिर भी सबसे ज्यादा गर्म नहीं है।
- बुध ग्रह का नाम रोमन देवी मरकरी के नाम पर रखा गया।
- बुध ग्रह 50 किमी प्रति सेकेंड की गति से सूर्य के चारों ओर 88 दिनों में एक चक्कर लगाता है।
- बुध ग्रह पर एक दिन पृथ्वी के 175.97 दिनों के बराबर होता है।
- बुध ग्रह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण का 38 प्रतिशत है।
- बुध ग्रह की सतह से सूर्य पृथ्वी पर से दिखने वाले सूर्य का तीन गुना बड़ा दिखाई देता है।













Click it and Unblock the Notifications