रणवीर सिंह ने शेयर की हॉट फोटो तो कौन बोला- 'जब लगावेलू तू लिपिस्टिक'

नई दिल्ली। एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसी फोटो शेयर की है कि मानो फैंस तो दीवाने ही हो गए। दरअसल इस फोटो में रणवीर शर्टलेस हैं बहुत अधिक सेक्सी लग रहे है। इस फोटो पर जितने कमेंट उनके फैंस के आए उतने ही कमेंट्स सेलिब्रिटीज के भी आए। कुछ कमेंट को इतने शानदार और ह्यूमर से भरे थे कि जवाब नहीं। फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने इस फोटो के कमेंट में लिखा- बिहेव...। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज, म्रुनल ठाकुर और डीनो मोरिया जैसे एक्टर्स ने भी उनकी फोटो पर कमेंट किया।

किसने कहा- 'जब लगावेलू तू लिपिस्टिक'

किसने कहा- 'जब लगावेलू तू लिपिस्टिक'

रणवीर सिंह की इस फोटो पर कई जबरदस्त कमेंट में से एक कॉमेडियन तनमय भट्ट ने मजे लेते हुए लिखा- जब लगावेलू तू लिपिस्टिक हिलेला सारा डिस्ट्रिक्ट...। वहीं डीनो मोरिया ने लिखा- स्वीट पटैटो बॉस...लवली, लुकिंग फुल एंड फाइनल। बता दें कि वर्कआउट के दौरान का रणवीर की ये फोटो देखकर लग रहा कि वे जरूर किसी नई फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। म्रुनल ठाकुर ने फोटो पर लिखा- ओह लॉर्ड। इसके अलावा जैकलीन फर्नांडीज ने अलग अलग इमोजी के साथ अपना कमेंट दिया।

View this post on Instagram

Me looking at you eating carbs like

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

रणवीर की फोटो देख लोग बोले- सुपर हॉट

रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर उनके फैंस तो मानो दीवाने ही हो गए। किसी ने कमेंट लिखा- सुपर हॉट तो किसी ने कहा- भाई भाई...। तस्वीर के कैपशन में रणवीर ने लिखा है- 'Me looking at you eating carbs like'- तुम्हें कार्ब्स खाते हुए देखता मैं...। इसका मतलब साफ है कि वे लोगों को जिम करने और फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उसकी फिजीक देखकर लग भी रहा है कि उन्होंने जिम में खूब पसीना बहाया है तब जाकर ये शानदार फिजीक तैयार की है।

'कपिल देव' की भूमिका में दिखेंगे रणवीर

हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली फिल्म फिल्म '83' का पहला पोस्टर जारी किया। अपने जन्मदिन के मौके पर रणवीर ने इंस्टा पर फिल्म में अपने लुक की पहली झलक शेयर की। फिल्म में रणवीर क्रिकेटर कपिल देव के रोल में दिखेंगे। जारी किए पोस्टर में रणवीर काफी हद तक कपिल देव जैसे दिख भी रहे हैं। रणवीर सिंह ने इस लुक को शेयर करते हुए इंस्टा पर लिखा, 'मेरे स्पेशल डे पर पेश है हरियाणा का तूफान कपिल देव'। रणवीर का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। उनके फोटो पर भी ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की है।

यह भी पढ़ें- VIDEO: भारत से मिली हार के बाद रोने लगा पाकिस्तान फैन, रणवीर सिंह ने गले लगाकर दिया दिलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+