ड्राइवर मांगता रहा माफी, रणवीर सिंह डांटते रहे , वीडियो वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें वो अपनी कार से बराबर में चल रही कार के ड्राइवर को डांटते दिख रहे हैं। वहीं ड्राइवर लगातार उनसे माफी मांगता दिख रहा है। टविटर पर ये वीडियो शेयर करते हुए युवक ने लिखा है, 'बदतमीज इंसान बात करने की तमीज नहीं है, तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है, पागल इंसान अगर ये एटीट्यूड रहा तो जल्दी सड़क पर आ जाएगा, पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख फिर हीरो बनना, फ्लॉप एक्टर'।

बताया जा रहा है कि ये शख्स रणवीर सिंह की कार के बराबर में कार चला रहा था। ये शख्स रणवीर की गाड़ी को देखकर उनके पीछे चलने लगा और वीडियो बनाने के लिए तेज गति से बगल में गाड़ी चलाने लगा। उसके खराब तरह से ड्राइविंग करने पर रणवीर ने उसे डांटा। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

म्

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+