दीपिका की इस पोस्ट पर फिदा हुए रणवीर, बोले- 'प्राउड ऑफ यू बेबी'

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली के एक विला में चंद करीबियों के बीच शादी रचा ली। इसके अलावा दोनों ने भारत आकर रिसेप्शन का आयोजन भी किया। दोनों के बीच प्यारे रिश्ते की झलक अक्सर लोगों के बीच भी खुल्लमखुल्ला दिखाई पड़ जाती है। चाहे वे कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस हो या फिर सोशल मीडिया प्लेटफार्म दोनों एक दूसरे के लिए प्यार और सम्मान जाहिर करने से जरा भी नहीं हिचकते। ऐसा ही कुछ हुआ जब दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म छपाक के बारे में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।

 ranveer singh comment on wife deepika padukone post regarding chhapaak won the heart of their fans

इस पोस्ट के नीचे रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा 'प्राउड ऑफ यू बेबी'। रणवीर के ये जवाब देख दोनों के फैंस के चेहरों पर मानो मुस्कान आ गई। इतना ही नहीं रणवीर ने अगले कमेंट में लिखा- बेबी मामा कवर फोर्बस.बता दें कि छपाक एक ऐसी फिल्म है जिसमें दीपिका एक एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में हैं। फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मैसी हैं और फिल्म को मेघना गुल्जार ने निर्देशित किया है। दीपिका छपाक की सह निर्माता हैं।

View this post on Instagram

#Chhapaak @meghnagulzar @vikrantmassey87 @foxstarhindi

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

गौरतलब है कि दीपिका के लिए रणवीर का प्यार और सम्मान किसी से छुपा नहीं है। मानो वह हर जगह अपने आप जाहिर हो जाता हो। रणवीर की अगली फिल्म सिंबा का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होनी है।

यह भी पढ़ें- मात्र 6 महीने में ही एहसास हो गया था कि दीपिका ही मेरे बच्चों की मां बनेगी: रणवीर सिंह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+