फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और उनकी गर्लफ्रेंड के लिए देवदूत बने IPS, गोवा में डूबने से बचाया
Ranveer Allahbadia News: देश के फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया, जिनके यूट्यूब चैनल का नाम बीयरबाइसेप्स ( BeerBiceps) है, अब उन्होंने खुलासा किया कि गोवा में तैराकी करते समय वह लगभग डूब गए थे। उस वक्त उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी थीं। रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया कि वो डूब ही रह थे उनकी जान एक एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईआरएस पत्नी ने बचाई।
रणवीर अल्लाहबादिया ने बुधवार क्रिसमस के दिन इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी आपबीती बताई। रणवीर ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खुले समुद्र में तैर रहे थे, तभी वे दोनों पानी के नीचे की धारा में बह गए। रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, ''हम अब पूरी तरह से ठीक हैं। लेकिन कल शाम 6:00 बजे या उसके आसपास, मुझे और मेरी गर्लफ्रेंड को एक मुश्किल स्थिति से बाहर निकालना पड़ा।"

रणवीर अल्लाहबादिया बोले- मैं बचपन से तैराकी करता आ रहा हूं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने बताया कि उन्हें हमेशा खुले समुद्र में तैरना पसंद था और वह बचपन से ही ऐसा करता आ रहे हैं। लेकिन 24 दिसंबर को वह और उसकी गर्लफ्रेंड गोवा में समुद्र में तैरते समय पानी के नीचे की धारा में बह गए। रणवीर ने बताया कि वह पांच से 10 मिनट तक संघर्ष करते रहे और मदद के लिए पुकारने से पहले ही बेहोश होने लगे। लेकिन उसी वक्त पास में एक औप परिवार तैर रहा था, जो तुरंत मदद के लिए आगे आए।
रणवीर अल्लाहबादिया बोले- IPS का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने हमें बचाया
यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने लिखा,
"समंदर में लहरें अचानक इतनी आई कि हम पानी के नीचे की धारा में पहुंच गए। अगली बात जो हमें पता चली वह यह थी कि हम दोनों ही तैरने के लिए संघर्ष कर रहे थे इस दर्दनाक घटना के दौरान एक समय ऐसा भी आया जब मैंने बहुत सारा पानी पी लिया और धीरे-धीरे बेहोश होने लगा। तभी मैंने मदद के लिए चिल्लाने का फैसला किया। आईपीएस अधिकारी पति और आईआरएस अधिकारी पत्नी के परिवार का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने हम दोनों को बचाया।"
रणवीर अल्लाहबादिया ने लिखा, ''जब हम तैरने के लिए संघर्ष कर रहे थे तो हमें खालीपन और कृतज्ञता दोनों का एहसास हुआ। इस पूरी घटना के दौरान हमें हमें भगवान के होने का भी एहसास हुआ।'' उन्होंने अपने पोस्ट के अंत में अपने फॉलोअर्स को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।
रणवीर अल्लाहबादिया ने अबतक सोशल मीडिया पर अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान नहीं बताई है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका चेहरा नहीं दिख रहा है।












Click it and Unblock the Notifications