Ranveer Allahbadia: साइबर अटैक के बाद वापस आया रणवीर अल्लाहबादिया का यूट्यूब चैनल, जानिए उन्होंने क्या कहा?
Ranveer Allahbadia: इन्फ्लुएंसर-पॉडकास्टर और यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया का यूट्यूब चैनल फिर से वापस आ गया है। रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल BeerBiceps को कुछ दिनों पहले हैक कर लिया गया था और उसका नाम बदल दिया गया था।
यूट्यूब चैनल फिर से चालू किए जाने को लेकर रणवीर ने अपने फॉलोअर्स को इस बारे में जानकारी दी है। वीडियो शेयर करते हुए रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा, ''दोस्तों। आप सभी को यह अपडेट देना चाहता हूं कि हमारे चैनल फिर से चालू हो गया है। यूट्यूब ग्लोबल और यूट्यूब इंडिया टीम का शुक्रिया। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया, आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया। इस मुश्किल दौर में हमारा साथ देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।"

25 सितंबर को हैक हुआ था रणवीर अल्लाहबादिया का चैनल
25 सितंबर को रात करीब 11:30 बजे हैक होने के कारण चैनलों से सभी वीडियो हटा दिए गए, जिसके बाद उनका नाम बदलकर "@Elon.trump.tesla_live2024" और "@Tesla.event.trump_2024" कर दिया गया, जिसमें टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी हुई कंटेंट थे।
शुरुआत में,YouTube ने दोनों चैनलों को बंद कर दिया, जिससे विजिटर को "404 not found" पेज पर रिडायरेक्ट किया गया, जिसमें लिखा था, "यह पेज उपलब्ध नहीं है। इसके लिए खेद है। कुछ और देखें।''
हैक के बाद भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर हो गए थे रणवीर अल्लाहबादिया
हैक होने के बाद रणवीर ने कहा था कि इस स्थिति ने उन्हें प्लेटफॉर्म पर अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा था, ''एक पल ऐसा आया जब मुझे लगा कि मुझे आखिरकार बिजनेसमैन बनना होगा। अब यूट्यूब पर काम नहीं कर पाऊंगा। लेकिन भगवान की कुछ और योजनाएं थीं।''
रणवीर ने अपने अनुयायियों से साइबर सुरक्षा को प्राथमिकता देने को लेकर कहा, "मुझे उम्मीद है कि यह आप सभी इस घटना के बाद साइबर सुरक्षा आवश्यकताओं पर अधिक ध्यान केंद्रित करें। यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें बहुत गंभीर होने की जरूरत है। साइबर सुरक्षा एक बहुत ही गंभीर विषय है। यह समय की मांग है। इस विषय पर खुद को शिक्षित करें।"
रणवीर पर ऐसे आरोप लग रहे थे कि हैकिंग की घटना के एक पब्लिसिटी स्टंट है? इसपर रणवीर ने कहा, "मैं आप लोगों को यह भी बताना चाहता हूं कि यह कोई मार्केटिंग या पीआर स्टंट नहीं है। मेरा काम मेरा धर्म है। यह मेरी आस्था है। मैं अपने काम की छवि के साथ इस तरह से खिलवाड़ नहीं करूंगा।"'












Click it and Unblock the Notifications