'तेरी मेरी कहानी' के बाद हिमेश ने शेयर किया रानू के दूसरे गाने का VIDEO, लिखी दिल को छू लेने वाली बात

नई दिल्ली। रेलवे स्टेशन पर घूम-घूमकर गाना गाने वाली रानू मंडल आज किसी स्टार से कम नहीं हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके गाए गाने की बात कर रहा है। अब वो प्लेबैक सिंगर के तौर पर बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। म्यूजिक डायरेक्टर हिमेश रेशमिया की अगली फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए प्लेबैक सिंगिंग कर रही रानू मंडल ने दूसरा गाना रिकॉर्ड किया है। इसके पहले, 'तेरी मेरी कहानी' गाने से वह रातों-रात मशहूर हो चुकी हैं।

हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल का नया वीडियो शेयर किया

हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल का नया वीडियो शेयर किया

हिमेश रेशमिया ने रानू मंडल का नया वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ब्लॉकबस्टर गाने 'तेरी मेरी कहानी' के बाद अब रानू की खूबसूरत आवाज में फिल्म 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' का नया गाना 'आदत' किया है। ये इस गाने की छोटी सी छलक है। आलाप और वॉइस ओवर ही 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' की थीम है। आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।' बता दें कि 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतींद्र चक्रवर्ती ने रानू मंडल का गाना गाते हुए वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था, इसके बाद रानू की आवाज देश के कोने-कोने तक पहुंच गई थी।

रानू मंडल ने रिकॉर्ड किया दूसरा गाना 'आदत'

हिमेश द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो पर रिएक्शन्स देखें तो रानू की जबरदस्त फैन फॉलोविंग का अंदाजा हो जाएगा। हर कोई रानू की जादुई आवाज की तारीफ कर रहा है। पहले गाने को भी इसी तरह के रिएक्शन मिले थे। रानू मंडल को लेकर हर कोई सोशल मीडिया पर बात कर रहा है और उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का इच्छुक है।

पहले गाने से ही मशहूर हो गईं रानू मंंडल

पहले गाने से ही मशहूर हो गईं रानू मंंडल

रानू मंडल जब राणाघाट के रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले मुसाफिरों के लिए गाना गाकर अपना पेट पाल रहीं थी तब उन्होंने शायद ही सोचा होगा कि एक दिन उनकी यही सुरीली आवाज उनको मशहूर कर देगी। लता मंगेशकर के गाने गाकर अपना गुजारा करने वाली रानू मंडल अब प्लेबैक सिंगर के तौर पर डेब्यू कर चुकी हैं। आज रानू अपनी जादुई आवाज से सभी को अपना फैन बना चुकी हैं। कुछ समय पहले बेसहारा और गरीबी का जीवन गुजारने वाली रानू को अब राणाघाट की लता मंगेशकर कहा जाने लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+