VIDEO: बाघ के इलाके में घुसे टूरिस्ट, झाड़ियों से गुस्से में निकला टाइगर, फिर हुआ ये वाकया

नई दिल्ली। राजस्थान(Rajasthan) स्थित सवाई माधोपुर जिले के रणथंभौर (Ranthambore) नेशनल पार्क अपने बाघों(Tiger) के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। हर साल लाखों लोग इस शानदार नेशनल पार्क की सफारी के लिए आते हैं। आए दिन इस नेशनल पार्क की हैरान कर देने वाले वीडियो लोगों के सामने आते रहते हैं। अब रणथंभौर नेशनल पार्क से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Ranthambore national park tiger viral video

रणथंभौर अभयारण्य में घूम रहे पर्यटकों की सांसें उस वक्त थम सी गई। जब एक बाघ अचानक से पर्यटकों से भरी जिप्सी के बेहद करीब आ गया।अचानक से बाघ को अपने इतना पास आने से पर्यटकों की सांसे थम सी गईं। इस वीडियो को नवीन कुमार मित्तल नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। बाघ का यह वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि, झाड़ियों के बीच में एक बाघ गुस्से में निकलता है और तेजी से जीप की ओर बढ़ता है। बाघ जीप के काफी पास तक आ जाता है। बाघ जीप में बैठे लोगों पर गुर्राता है लेकिन जीप में बैठे लोगों को देखकर बाघ वापस चला जाता है। इन दौरान जीप में बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में बाघ के वापस जाने पर पर्यटकों ने राहत की सांस ली।

वायरल हो रहे वीडियो से एक बात साफ है कि, जगंल के इस शानदार जानवर को अपने क्षेत्र में लोगों का आना कई पंसद नहीं आया। इस वीडियो लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस बात से नाराजगी जाहिर की , कि लोग वन्य जीवों की जगहों में घुसकर उन्हें परेशान कर रही है। लेकिन दूसरी ओर लोगों को बाघ का ये वीडियो काफी पंसद आ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+