ऋतिक रोशन के बयान पर भड़कीं कंगना रनौत की बहन रंगोली, कहा- चल फूट यहां से...

मुंबई। सुपरस्टार ऋतिक रोशन पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने कुछ साल पहले संगीन आरोप लगाए थे, कंगना ने कहा था कि ऋतिक ने उनसे शादी करने का वादा करके उनके साथ प्रेम का नाटक किया था। हालांकि ऋतिक ने कंगना की सारी बातों से इंकार किया था, इसके बाद कंगना ने एक न्यूज चैनल के पॉपुलर शो में ऋतिक और उनके पिता को लेकर काफी कुछ कहा था, कंगना ने कहा कि इन लोगों ने पुलिस को अपनी ओर मिला लिया और अपनी पोजिशन का यूज किया, जिसके कारण उनकी बात नहीं सुनी गई बल्कि उन्हें डराया भी गया।

कंगना रनौत के आरोपों पर पहली बार आया ऋतिक रोशन का जवाब

कंगना रनौत के आरोपों पर पहली बार आया ऋतिक रोशन का जवाब

कंगना बनाम रोशन परिवार की जंग बदस्तूर जारी है, हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे ऋतिक से जब पूछा गया कि कंगना आप पर लगातार आरोप लगा रही हैं लेकिन आप चुप हैं ऐसा क्यों, जिस पर ऋतिक ने कहा कि मैं ये बात पूरी तरह से समझ चुका हूं कि ऐसे लोगों से धैर्य पूर्वक ही निपटा जा सकता है, अब ये तो लोगों पर निर्भर है कि वो इसे किस तरह से लेते हैं,अगर में उन्हें कानूनी रूप से जवाब दूंगा तो आक्रामक कहा जाऊंगा और अगर मैं पीछे हट जाता हूं तो मुझे कमजोर दिल का कहा जाता है।

'मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए'

'मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए'

इसलिए मैंने अब सीख लिया है कि मुझे इन सब बातों से फर्क नहीं पड़ना चाहिए लेकिन मुझे उन लोगों से भी बहुत चिढ़ है जो उसके इस रवैये का सपोर्ट करते हैं वो भी बिना सच जाने और बिना सच जानने की कोशिश किए।

ऋतिक पर बहन रंगोली चंदेल को आया गुस्सा

ऋतिक के इस बयान पर फिलहाल कंगना का तो कोई जवाब नहीं आया लेकिन उनकी बहन रंगोली चंदेल को जरूर मिर्ची लग गई, उन्होंने ने ट्विटर पर लिखा, 'ये देखो अंकल जी फिर से शुरू हो गए. अरे चल भाई आगे बढ़. थोड़े-थोड़े दिनों बाद बेइज्जती के डोज की लत लग गई है शायद, तेरे लिए मेरे पास कोई डोज नहीं है, चल फूट यहां से।'

कंगना ने कहा था-ऋतिक को बायकॉट करना चाहिए

कंगना ने कहा था-ऋतिक को बायकॉट करना चाहिए

गौरतलब है कि कंगना ने कुछ वक्त पहले कहा था कि बॉलीवुड ऐसे लोग भी हैं जो लड़कियों को प्रेम का झांसा देते हैं, उनसे झूठे वादे करते हैं, उनसे शादी या काम के बहाने रिलेशऩ बनाते हैं, ये भी एक तरह का उत्पीड़न है, ये वो लोग हैं जो अपनी पत्नी को ट्राफी की तरह रखते हैं लेकिन उसके पीठ पीछे एक जवान लड़की संग रिलेशन बनाते हैं, कंगना का इशारा फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की ओर था, जब उनसे पूछा गया कि क्या आप ऋतिक के लिए कह रहीं तो उन्होंने खुलकर कहा, हां मैं उनकी ही बात कर रही हूं, उनके साथ किसी को काम नहीं करना चाहिए, ऐसे लोगों को बायकॉट करना चाहिए।

कंगना ने राकेश रोशन पर भी लगाया था आरोप

कंगना ने राकेश रोशन पर भी लगाया था आरोप

बात काफी आगे बढ़ गई थी, कंगना ने ऋतिक के पिता राकेश रोशन क लिए बोला था कि वो अपने वर्चस्व का प्रयोग कर रहे हैं और इसी वजह से उनकी शिकायत दर्ज नहीं हो रही है, यही नहीं, कंगना के मुताबिक ऋतिक ने उन्हें 'आशिकी 3' फिल्म से निकलवाया था।

ऋतिक ने कंगना की सारी बातों से इंकार किया था

जबकि तब ऋतिक ने कंगना की सारी बातों से इंकार किया था और कहा था कि वो मानसिक रूप से ठीक नहीं है। ऋतिक ने कंगना पर उनके पर्सनल ईमेल से प्राइवेट बातें और फोटो शेयर करने का आरोप लगाया था तो वहीं कंगना के वकील ने कहा था कि कंगना भी ये बातें कह सकती हैं कि उनके पर्सनल फोटो को ऋतिक रोशन सार्वजनिक करने में तुले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+