राहुल को मूर्ख शहजादा कहने पर सुरजेवाला का जेटली पर वार, कहा- पहले ये तीन बात बताएं
नई दिल्ली। राफेल डील में धांधली पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दावों को झूठा बताते हुए उन्हें 'मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)' कहाने सुरजेवाल ने उनको झूठा कहा है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने जेटली के ट्वीट पर उन्हें जवाब देते हुए ट्वीट किया है। सुरजेवाला ने उनसे ट्वीट कर तीन सवाल किए हैं।

सुरजेवाला ने कहा है कि जेटली बेवजह के ब्लॉग लिखकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। वो बताएं कि राफेल डील में फंसने के बाद क्यों खराब भाषा के पीछे छुप रहे हैं। एचएएल से 30000 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट क्यों लिया गया। अभी तक 41000 करोड़ के राफेल घोटाले पर जवाब क्यों नहीं।
इससे पहले जेटली ने एक लंबे ब्लॉग में लिखा है कि राहुल गांधी दो झूठ बोल रहे हैं। एक तो राफेल डील पर, दूसरा मोदी सरकार के 15 उद्योगपतियों के ढाई लाख करोड़ के लोन माफ कर देने को लकर। इन दोनों ही मामलों में राहुल गांधी की बातों में रत्तीभर सच्चाई नहीं है। जेटली ने राहुल को 'मूर्ख राजकुमार (क्लाउन प्रिंस)' कहा है। जेटली ने कहा कि राहुल उस रणनीति पर काम कर रहे हैं जहां एक झूठ तैयार कर उसे बार-बार बोला जाता है। राफेल और एनपीए पर वो यही कर रहे हैं।
बता दें कि बैंकों में बढ़ते एनपीए और कमजोर होते रुपए को लेकर राहुल गांधी लगातार सरकार की आर्थिक नीतियों पर सवाल कर रहे हैं। वहीं फ्रांस के साथ राफेल विमानों की डील में भी वो बड़े घपले की बात कह रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications