जाट आरक्षण: बावले होन की जरूरत ना है, पूरे देश नै सुन ली बस बंद करो तोड़ फोड़
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। हरियाणा में नौकरियों और शैक्षिक संस्थानों में जाटों के आरक्षण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन विक्राल रूप धारण करता जा रहा है। मांग की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है और यहां भी कुछ जाट आंदोलन पर बैठ गए हैं और जाम लगा दिया है। कर्फ्यू के हालात जस के तस बने हुए हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

रणदीप ने सलाह दी है कि प्रदर्शनकारियों को बातचीत से हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें अपनी मांगें शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखनी चाहिए। रणदीप हुड्डा ने ट्वीटर पर लिखा है कि पूरे देश ने आवाज सुन ली है और अब तोड़-फोड़ बंद कर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications