रणबीर संग माहिरा ने पी सिगरेट, पाकिस्तानियों ने अपनी बेटी को कहा भला-बुरा
न्यूयॉर्क। बॉलीवुड के डैशिंग हीरो रणबीर कपूर और पाकिस्तान की खूबसूरत अदाकारा माहिरा खान की डेटिंग की खबरें काफी वक्त से आ रही हैं। कैटरीना कैफ से ब्रेकअप के बाद रणबीर खुद के सिंगल होने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हाल ही में आई माहिरा के साथ उनकी तस्वीरों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। दोनों की साथ में सिगरेट पीते हुए तस्वीरें वायरल हो गई हैं जिनपर लोग काफी भद्दे कमेंट कर रहे हैं।


माहिरा और रणबीर, आखिर क्या है मामला?
माहिरा और रणबीर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में दोनों साथ में किसी रेस्टरेंट या होटल के बाहर सिगरेट पी रहे हैं। रणबीर जहां टी-शर्ट और लोअर में कैजुअल लग रहे हैं। वहीं माहिरा ने सफेद रंग की बैकलैस शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। उनकी पीठ पर एक निशान भी दिख रहा है जिसे लोग लव बाइट कह रहे हैं। माहिरा की इन तस्वीरों पर उनके पाकिस्तानी फैंस काफी नाराज हैं।

पाकिस्तानियों को नहीं रास, स्मोक करें माहिरा
पाकिस्तान के लोगों को माहिरा का यूं सिगरेट पीना और ऐसे कपड़े पहनना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। ट्विटर पर लोगों का कहना है कि इस्लाम में सिगरेट पीना हराम है। वहीं कुछ लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर भी भद्दे कमेंट किए। उनके फैंस का कहना है कि उन्होंने सभी का दिल तोड़ दिया है और पब्लिक के सामने अपनी छवि भी खराब कर ली है।

बचाव में उतरे पाकिस्तानी सेलेब्रिटिज
जहां फैंस उनका ये अंदाज देखकर दुखी हैं वहीं पाकिस्तानी सेलेब्रिटीज माहिरा के साथ खड़े दिखाई दिए। सिंगर-एक्टर अली जफर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'हमें क्या हो गया है? हमारे अंदर संवेदनशीलता खत्म हो गई है? हर औरत को अपने फैसले लेने का हक है।' वहीं मोमिना मुस्तेहसन और मीशा शफी ने भी माहिरा का बचाव किया है।

मार्च से आ रही हैं डेटिंग की खबरें
कहा जा रहा है कि सिगरेट पीते ये तस्वीरें जुलाई में खिंची गई हैं जब रणबीर दत्त बायोपिक के लिए न्यूयॉर्क में थे। दोनों की दोस्ती की बात करें तो ये मार्च में दुबई में आयोजित ग्लोबल टीचर प्राइज के दौरान हुई थी। उस वक्त दोनों की साथ में कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे जिसके बाद से इनके डेटिंग के कयास लगाए जाने लगे थे।

माहिरा ने इस तरह किया था मना
हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को नकार दिया था। रणबीर ने ऑनलाइन एंटरटेनमेंट चैनल एआईबी के जुलाई में आए एक वीडियो में कहा था कि ये पहली दफा है जब वो सिंगल हैं। कैटरीना से ब्रेकअप के बाद वो अपने सिंगलहुड को इंज्वाय कर रहे हैं। तभी माहिरा खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसका इशारा इन खबरों की तरफ था।

ऋषि कपूर ने दिया बड़ा बयान
दोनों की वायरल तस्वीरों पर रणबीर के डैडी ऋषि कपूर का भी बयान आया है। ऋषि कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि, 'रणबीर जवान और कुंवारे हैं, वो किसी से भी मिल सकते हैं। अगर लोग उनकी निजता में खलल डाल रहे हैं, तो ये गलत है।'

रणबीर के साथ पहले भी हुआ है ऐसा
माहिरा और रणबीर की ये तस्वीरें वैसे ही वायरल हो गई हैं जैसे कुछ सालों पहले कैट के साथ हुईं थीं। साल 2013 में जुलाई के ही महीने में दोनों की स्पेन के इबिजा के बीच से तस्वीरें सामने आईं थीं। इन तस्वीरों में कैटरीना ने बिकनी पहनी हुई थी और रणबीर भी बीच वियर में थे। इन तस्वीरों ने दोनों की डेटिंग की खबरों को कंफर्म कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications