रामविलास पासवान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में तकलीफ की है शिकायत
नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रामविलास पासवान को सोमवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एस्कॉर्ट हॉस्पिटल लाया गया। उन्हें आज अस्पताल में रहना पड़ सकता है।

गौरतलब है कि रामविलास पासवान बिहार के दिग्गज नेता है और राज्यसभा सांसद हैं और उनके बेटे चिराग पासवान बिहार के जमुई से लोकसभा सांसद हैं। रामविलास पासवान छले 32 सालों में 11 चुनाव लड़ चुके हैं और उनमें से नौ जीत चुके हैं। उन्हें अभी तक दो चुनावों में ही हार मिली है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वो मैदान में नहीं उतरे थे। रामविलास पासवान के पास छह प्रधानमंत्रियों के साथ काम करने का अनूठा रिकॉर्ड भी है।












Click it and Unblock the Notifications