कपड़ा बाजार में उतरेगी पतंजलि, पारंपरिक कपड़ों से अंडरवियर तक बनाएगी

कपड़ा बाजार में उतरेगी रामदेव की पतंजलि, बनाएगी खास अंडरवियर

नई दिल्ली। खाद्य, आयुर्वेद और हर्बल प्रॉडक्ट्स के बाजार में अपनी पहचान बना चुकी पतंजलि अब अंडरवियर भी बनाएगी। बाबा रामदेव की पतंजलि अब कपड़ा उद्योग में उतरने को तैयार है। इसमें पंतंजलि अंडरवियर से लेकर स्पोर्ट्स वियर तक सब बनाने की तैयारी में है।

Ramdev company Patanjli will launch underwear and soprts wear soon

राजस्थान के अलवर में पतंजलि ग्रामाद्योग का उद्घाटन करते हुए रामदेव ने इस बारे में घोषणा की । रामदेव ने कहा कि पतंजलि जल्द ही कपड़े और टैक्सटाइल मार्केट में कदम रखने जा रही है। उन्होंने कहा कि पतंजलि विदेशी कंपनियों को कड़ी टक्कर देने के लिए कमर कस चुकी है। उन्होंने कहा कि पतंजलि पारंपरिक कपड़े तो बनाएगी ही खिलाड़ियों के लिए भी कपड़े लाएगी।

पतंजलि के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया है कि कंपनी स्वदेशी कपड़े बनाने वाली है जिसका शुरुआती टारगेट 5 हजार करोड़ रुपए होगा। अभी कपड़ों का ब्रैंड का नाम अभी बताया नहीं गया है। इस नए वेंचर के जरिए पतंजलि कपड़ों की मार्किट में जींस से लेकर स्वेटर तक सब लेकर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+