'राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री को डंडा मारेंगे तो हम उनको अंडा मारेंगे': रामदास अठावले

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए 'डंडा मारने' वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने अब राहुल गांधी पर व्यंगात्मक पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री को डंडा मारेंगे तो हम उनको अंडा मारेंगे। बता दें लोकसभा में दिए राहुल गांधी के बयान पर काफी बवाल मचा हुआ है।

कांग्रेस पार्टी को नष्ट कर रहे हैं राहुल: रामदास अठावले

कांग्रेस पार्टी को नष्ट कर रहे हैं राहुल: रामदास अठावले

लोकसभा में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी ने आपत्तिजनक टिप्पणी कर फिर अपने लिए मुसीबत मोल ले ली। उनके डंडा मारने वाले बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस सांसद की काफी आलोचना की। इस घटना पर अब केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का भी बयान सामने आया है। शनिवार को उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अगर प्रधानमंत्री को डंडा मारेंगे तो हम उनको अंडा मारेंगे। ऐसी बयानबाजी करते-करते राहुल गांधी अमेठी में हार गए। राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी को खोखला कर रहे हैं, वो कांग्रेस पार्टी को नष्ट कर रहे हैं।

लोकसभा में हुआ था भारी हंगामा

लोकसभा में हुआ था भारी हंगामा

संसद के बजट सत्र में शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ राहुल गांधी की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर जमकर हंगामा हुआ था। दरअसल, राष्ट्रपति के अभिभाषण का जवाब देते हुए गुरुवार को पीएम मोदी ने राहुल गांधी के 'डंडा मारेंगे' वाले बयान पर कटाक्ष किया था। इसके बाद शुक्रवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने पीएम मोदी पर राहुल गांधी के बयान के मसले का उठाया तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया।

तेजस्वी यादव ने दी राहुल गांधी को बड़ी सीख

लालू के बेटे ने राहुल गांधी को सलाह दी थी कि लोगों को लाठी-डंडे जैसे बयानों से बचना चाहिए, उसकी जगह 'कलम' की बात करनी चाहिए। राजद नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो कुछ भी कहा है, वह कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए किसी बड़ी नसीहत से कम नहीं है। तेजस्वी यादव ने कहा था कि हमें डंडा और लाठी जैसे बयान देने से बचाना चाहिए, इसकी जगह 'कलम' की बात करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ बोलकर क्या राहुल गांधी ने फिर कांग्रेस का नुकसान किया?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+