मोदी के मंत्री ने दिया ऐसा भाषण जिसे सुनकर सोनिया-राहुल गांधी भी हंसे बिना नहीं रह सके, देखिए VIDEO

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव और फिर नई सरकार के गठन के बाद संसद का सत्र शुरू हो गया है। सभी सांसदों ने शपथ भी ग्रहण कर लिए हैं और नए स्पीकर के रूप में ओम बिड़ला को बधाई देने के लिए हर पार्टी के नेता सदन में भाषण दे रहा है। लेकिन इस बीच मोदी सरकार के एक मंत्री रामदास अठावले एक बार फिर अपने संबोधन को लेकर चर्चा में हैं। पहले ही तरह उन्हों ने अपने संबोधन में कविता सुनाई और कुछ ऐसा कह बैठे की पूरे सदन में ठहाके लगने लगे। यहां तक पीएम मोदी भी अपनी हसी नहीं रोक सके।

Ramdas Athawale in Lok Sabha, PM modi and Sonia Rahul Gandhi laugh on his speech

अपने संबोधन में राम दास अठावले ने राहुल गांधी को उनके जन्मदिन की बधाई भी। अठावले ने कहा कि राहुल जी ने बहुत कोशिश की लेकिन लोकतंत्र में लोग जो चाहते हैं उनकी सरकार बनती है। लेकिन मेरी रिपब्लिकन पार्टी है, मुझे मंत्रालय दे दिया है, मेरी पार्टी भी आपके साथ है, मतलब अपने को देश को चलाना है। वहीं राहुल गांधी को लेकर कहा कि वो हमारे मित्र हैं, आपको वहां (विपक्ष) बैठने का मौका मिला इसके लिए हम आपको हार्दिक बधाई देते हैं। आपने बहुत कोशिश की लेकिन लोकतंत्र में होता जो जनता चाहती उनकी सरकार बनती है।

अठावले ने कहा लोकतंत्र में जो लोग चाहते हैं उनकी सत्ता होती, जब आपकी सत्ता थी तो मैं आपके साथ था। और चुनाव के पहले कांग्रेस को लोग बोल रहे थे इधर आओ, इधर आओ लेकिन मैं बोला उधर जाकर मैं क्या करूंगा। मैंने हवा का रूख देखा और कहा कि हवा नरेंद्र मोदी जी के तरफ जा रही है। इसके अलावा रामदास अठावले के कहा कि सभी बिल पास होने चाहिए इसके लिए समर्थन करना चाहिए। हमारी सरकार पांच साल चलेगी, पांच साल होने के बाद और पांच साल चलेगी और बाद में पांच-पांच साल करके चलते रहेगी। मतलब हम अच्छा काम करेंगे तो सरकार चलाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- सपा सांसद ने 'वंदे मातरम्' बोलने से किया इनकार, तो क्या बोले अखिलेश यादव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+