सपा सांसद ने 'वंदे मातरम्' बोलने से किया इनकार, तो क्या बोले अखिलेश यादव

Recommended Video

    Shafikurrahman Bark के Vande matram कहने पर Akhilesh Yadav ने ये क्या कह डाला | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। संसद सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में सांसदों के शपथ ग्रहण के दौरान उस समय हंगामा देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के सांसद ने शपथ के बाद 'वंदे मातरम्' कहने से इनकार कर दिया। समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने सांसद के तौर पर शपथ के बाद 'संविधान जिंदाबाद' का नारा लगाया लेकिन उन्होंने 'वंदे मातरम्' बोलने से मना कर दिया। जिसके बाद कुछ देर के लिए लोकसभा की कार्यवाही प्रभावित हुई। दूसरी ओर सपा सांसद के 'वंदे मातरम्' नहीं कहने को लेकर जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि धरती मां से कोई बड़ा हो तो बताओ।

    शफीकुर्रहमान बर्क ने नहीं लगाया वंदे मातरम् का नारा

    शफीकुर्रहमान बर्क ने नहीं लगाया वंदे मातरम् का नारा

    पूरा मामला मंगलवार को उस समय सामने आया जब उत्तर प्रदेश के संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने लोकसभा में शपथ लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान शपथ ग्रहण पूरा होने पर उन्होंने 'संविधान जिंदाबाद' का नारा बुलंद किया। हालांकि आगे उन्होंने 'वंदे मातरम्' का नारा लगाने से ये कहते हुए मना कर दिया कि यह इस्लाम के खिलाफ है। उनके इस बयान के बाद विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया और शपथ ग्रहण का कार्यक्रम कुछ देर के लिए टालना पड़ा।

    'वंदे मातरम' पर बोले अखिलेश यादव, धरती मां से कोई बड़ा हो तो बताओ

    सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के शपथ ग्रहण के बाद 'वंदे मातरम्' का नारा नहीं लगाने के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान आया है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, "मैं कह रहा हूं धरती मां मेरी हैं, धरती मां से बड़ा कौन है? धरती मां से कोई बड़ा हो तो बताओ।"

    वंदे मातरम् पर शफीकुर्रहमान बर्क ने क्या कहा, देखिए

    दरअसल, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने शपथ के बाद कहा, "जहां तक वंदे मातरम् का ताल्लुक है, ये इस्लाम के खिलाफ है मैं इसे नहीं मानूंगा।" ये कहकर शफीकुर्रहमान बर्क ने अपना शपथ ग्रहण पूरा किया। हालांकि समाजवादी पार्टी के सांसद ने जब यह कहते हुए 'वंदे मातरम्' का नारा लगाने से मना किया तो सदन में जोर-जोर से 'शेम-शेम' के नारे लगने लगे। इस दौरान विपक्षी सांसदों से जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सत्ताधारी सांसदों की ओर से वंदे मातरम के नारे लगाए गए। वहीं पूरे मामले में चेयर पर आसीन डिप्टी स्पीकर ने कहा कि सिर्फ शपथ ही रिकॉर्ड में जाएगा, बाकी कुछ भी दर्ज नहीं किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+