शपथ लेते समय नाम लेना ही भूल गए मोदी के नए मंत्री

नयी दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने मंत्रीमंडल का विस्तार किया। कैबिनेट मंत्री के तौर पर 20 मंत्रियों को आज शपथ दियाई गई। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, लेकिन शपथ समारोह के दौरान मोदी सरकार के एक नए मंत्री शपथ लेते वक्त अपना नाम लेना ही भूल गए।

ramdas athavale

केंद्र में मंत्री बनें रामदास अठावले ने शपथ लेने के दौरान अपना नाम लेना ही भूल गए। हालांकि बाद में उन्‍होंने माफी मांगते हुए शपथ पूरी की। मोदी सरकार में शामिल हुए अठावले महाराष्‍ट्र से राज्‍य सभा सांसद हैं। उन्हें मोदी सरकार में राज्‍य मंत्री बनाया गया है।

शपथ समारोह के दौरान जब उनकी बारी आई तो शपथ लेते वक्त अठावले बिना अपना नाम लिए ही शपथ पढ़ने लगे। जिस पर राष्‍ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने उन्‍हें टोका और उन्हें अपना नाम लेने को कहा। अठावले ने अपनी गलती मानते हुए राष्ट्रपति को सॉरी कहा और फिर से अप ना नाम लेते हुए शपथ पूरा किया। हलांकि शपथ पत्र पढ़ने में उन्हें कई बार परेशानी हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+