'रामायण' शुरू होते ही सीता को मिला बड़ा ऑफर, बायोपिक में इस मशहूर हस्ती का रोल निभाएंगी

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों में बंद हैं। इस बीच दूरदर्शन पर एक बार फिर आध्यात्मिक सीरियल 'रामायण' का प्रसारण शुरू हो गया है। इस शो में सीता का किरदार दीपिका चिखलिया ने निभाया है। दीपिका ने हिंदी के अलावा तमिल और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है। वह बीते साल आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' में भी दिखाई दी थीं। अब खबर आई है कि वह जल्द ही एक बायोपिक करने वाली हैं।

बायोपिक का ऑफर आया

बायोपिक का ऑफर आया

इस बात की जानकारी दीपिका ने इंडिया टुडे से बातचीत में दी है। उन्होंने बताया है कि उन्हें बायोपिक का ऑफर आया है, जिसमें उन्हें सरोजिनी नायडू का किरदान निभाना होगा। फिल्म के लेखन का काम धीरज मिश्रा कर रहे हैं और वही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। इससे पहले धीरज ने 'विमोक्ष' नाम की फिल्म का निर्देशन भी किया था। इसके अलावा वह 'कल हमारा है' और 'जय जवान-जय किसान' जैसी फिल्में भी लिख चुके हैं।

'सरोजिनी नायडू की बायोपिक का ऑफर'

'सरोजिनी नायडू की बायोपिक का ऑफर'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने कहा, मुझे सरोजिनी नायडू की बायोपिक का ऑफर आया। लेकिन लॉकडाउन के कारण धीरज उसकी स्क्रिप्ट मुझे सुना नहीं पाए, लेकिन इस बारे में मोटा-मोटी तौर पर उन्होंने बता दिया है। हम अभी फिल्म डिटेल्स पर काम कर रहे हैं, एक बार ये सब निपट जाए, फिर हम स्टोरी सेशन करने बैठेंगे। सबकुछ अगर ठीक रहा तो उम्मीद है, मैं इस फिल्म में नजर आऊंगी।

दो अन्य फिल्मों में भी काम कर रही हैं

दो अन्य फिल्मों में भी काम कर रही हैं

बता दें सरोजिनी नायडू ने देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात ये है कि उनकी जिंदगी पर पहली बार कोई फिल्म बनने जा रही है। दीपिका ने बातचीत में ये भी कहा कि सरोजिनी नायडू का रोल ऑफर होने के बाद उन्होंने गूगल पर सरोजिनी नायडू के बारे में सर्च किया लेकिन ज्यादा कुछ जान नहीं पाईं। दीपिका ने ये भी बताया कि वह धीरज मिश्रा के साथ 'दीनदयाल: एक युगपुरुष' और 'गालिब' जैसी फिल्मों में काम कर रही हैं। युगपुरुष में वह एक अखबार की एडिटर का किरदार निभा रही हैं।

आतंकी अफजल गुरु की पत्नी की भूमिका

आतंकी अफजल गुरु की पत्नी की भूमिका

इस फिल्म की कहानी दीनदयाल उपाध्याय की मौत के इर्दगिर्द घूमती है, जिसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझी है। इसके अलावा 'गालिब' में दीपिका आतंकी अफजल गुरु की पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में ये दिखाया जाएगा कि कैसे एक आतंकी के कारण उसका पूरा परिवार प्रभावित होता है। इन तीनों फिल्मों का काम अभी तक चल रहा है, ये दर्शकों को कब तक देखने को मिलेंगी, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+