'रावण वध' होते ही फिर टॉप ट्रेंड में आ गया रामायण, यूजर्स ने दी दशहरे की बधाई तो लोगों ने कहा- जय श्री राम
नई दिल्ली। रामानंद सागर की रामायण दर्शकों को एक बार फिर से काफी पसंद आ रही है। वहीं ये धार्मिक धारावाहिक इस वक्त दर्शकों को काफी रोमांचित भी कर रहा है। रामायण में राम की विजय और रावण के अंत को अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय से जोड़ कर देखा जाता है। आज सुबह के एपिसोड में श्री राम और रावण के बीच भीषण युद्ध देखने को मिला था। यानी अधर्म और धर्म की जंग देखने को मिली थी। आज के एपिसोड में रावण का अंत हो गया। राम और रावण के बीच युद्ध सीन दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहे। इस बीच एक बार फिर सोशल मीडिया पर 'रामायण' टॉप ट्रेंड करने लगा। जहां यूजर्स ने खूब कमेंट्स किए।

रावण में मरते ही लोग मनाने लगे जश्न
वहीं राम के इस जीत पर दर्शक खुशी से झूम उठे हैं। जी हां, सोशल मीडिया पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला रहा है। सभी राम के जीत की जश्न मना रहे हैं और एक दूसरे को दशहरा की बधाइयां भी दे रहे हैं। ट्विटर पर कई लोग विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर 'रामायण' टॉप ट्रेंडिंग में आ गया।
कोई कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, एक दिन मरता जरूर है
एक यूजर ने लिखा- श्रीराम कहते हैं कि रावण मारा गया। राम जीत का श्रेय सभी को देते हैं। एक सच्चा लीडर। एक अन्य ने लिखा- अधर्म पर धर्म की विजय हुई। आखिरकर रावण मारा गया। एक यूजर ने कहा, राम द्वारा रावण का वध हुआ। हम सभी को रावण वध से सीख लेनी चाहिए आप कितने ही शक्तिशाली क्यों ना हो एक दिन खत्म होना है।

'लव-कुश' के दोबारा प्रसारण का फैसला
रामायण के क्रेज को देखते हुए अब दूरदर्शन ने 'लव-कुश' के दोबारा प्रसारण का फैसला किया है। बता दें कि लव-कुश 1988 में दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' के नाम से प्रसारित किया गया था। इसे भी रामानंद सागर ने ही बनाया था। लव-कुश के प्रसारण की जानकारी प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने ट्वीट के जरिए दी। शशि शेखर ने बताया रामायण के प्रति लोगों के क्रेज को देखकर हमने लव कुश के प्रसारण करने का फैसला किया है। शनिवार को रावण वध के साथ ही रामायण का समापन होगा, जबकि रविवार की सुबह रामायण के आखिरी एपिसोड का पुन: प्रसारण होगा। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि रविवार रात से दर्शख 'उत्तर रामायण' यानी लव कुश की कहानी देख सकते हैं। यह पौराणिक धारावाहिक दूरदर्शन पर रविवार 19 अप्रैल से रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। रात को 9 बजे उत्तर रामायण के फ्रेश एपिसोड्स दिखाए जाएंगे और सुबह 9 बजे रिपीट टेलीकास्ट होगा।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications