दर्शकों की डिमांड पर एक बार फिर टीवी पर आ गई 'रामायण', चैनल और टाइम कर लें नोट
मुंबई, 14 अप्रैल: टेलीविजन इतिहास का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण' एक बार फिर से जनता की डिमांड पर टीवी पर वापसी करने आ गया है। रामानंद सागर की रामायण की सार्वजनिक मांग के मद्देनजर फिर से लोगों के लिए टीवी पर टेलीकास्ट किया जा रहा है। पिछले साल दर्शकों ने रामायण सहित कई 80 और 90 के दशक के टीवी शो देखने का आनंद लिया था। अब एक बार फिर रामायण छोटे पर्दे पर आ गई है। पिछले बार इसको दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था, लेकिन इस बार ये शो स्टार भारत पर हर दिन शाम 7 बजे दिखाई देगा।

दरअसल, पिछले साल कोरोना महामारी के बाद देश में लॉकडाउन लगा दिया था। उस वक्त घरों में कैद लोगों के मनोरंजन के लिए रामायण का दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट किया गया था। लॉकडाउन के दौरान देश के हर घर में ये सीरियल देखा गया और छोटे पर्दे पर टीआरपी के रामायण के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। उस वक्त रामायण के पहले एपिसोड को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिले थे।
ऐसे में एक बार फिर पौराणिक शो 'रामायण' टीवी पर प्रसारित होगा। पिछले साल कोरोना महामारी के बीच दर्शकों ने छोटे पर्दे पर महाकाव्य की मांग की थी। अब ऐसा लगता है कि परिवार के साथ फिर से महान पौराणिक शो देखने के लिए समय आ गया है। टीवी चैनल स्टार भारत ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर रामायण के टेलीकास्ट की जानकारी दी। हर दिन शाम 7 बजे टीवी पर देखेगा।
आपको बता दें कि रामानंद सागर की रामायण भारतीय टेलीविजन का सबसे प्रसिद्ध और लोकप्रिय शो है। रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम का किरदार अरुण गोविल, भगवान लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी और माता सीता की भूमिका दीपिका चिखलिया ने निभाई थी। 1987 में जब पहली बार टीवी पर रामायण आई थी, तब उस वक्त सड़कें सूनसान हो जाया करती थी, जैसे मानों कर्फ्यू लग गया हो। अब एक बार फिर दर्शक रामायण का आनंद टीवी पर उठाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications