VHP की दलील, राम मंदिर के लिए जीतना जरूरी था ताकि कोई गिराने की हिम्मत न करे

सिंघल ने कहा कि मोदी अपने एजेंडे पर कार्य करेंगे और गुजरात की तरह सभी वर्ग के लोगों को समान अवसर देंगे। सिंघल ने यह भी कहा कि इन चुनावों ने यह साफ कर दिया है कि अल्पसंख्यक वोटों की सार्थकता एक भ्रम था जो इस चुनाव के साथ खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को मिले स्पष्ठ बहुमत का अर्थ भी यहीं है कि भाजपा चाहे तो राम मंदिर बना लें, ताकि कोई उसे गिराने की हिम्मत न कर सके।
अशोक सिंघल ने कहा कि भाजपा को जो विशाल जनादेश मिला है, उसे देखते हुए राममंदिर पर संशय नहीं रहना चाहिए। सिंघल ने कहा कि वे जानते हैं कि देश का हिंदू हो या मुसलमान, नई सरकार सभी को समान अवसर देगी। और देश की जनता भी यह समझती है।
यह पूछे जाने पर कि क्या अल्पसंख्यकों ने भाजपा को वोट नहीं दिया है। इस प्रश्न के जवाब में सिंघल ने कहा कि इस वर्ग के जिन लोगों ने भाजपा को वोट दिया है, उन्होंने भारतीय के तौर पर अपना मत दिया है। उन्होंने कहा कि देश के अल्पसंख्यक अब समझ चुके हैं कि कांग्रेस और अन्य दल उनका इस्तेमाल करते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications