राम मंदिर पर पहले मुसलमानों का दिया उदाहरण, बीजेपी नेता ने फिर विपक्षी दलों को यूं सुना दिया

बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने अयोध्या में राम मंदिर में होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर मुसलमानों के बर्ताव का जिक्र करते हुए विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

बिहार बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन ने यूपी के बलिया में कहा है कि राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मुसलमानों की ओर से कोई भी नकारात्मक बयान नहीं आया है।

ram mandir bjp on opposition

राम मंदिर पर विपक्षी दलों को लपेटा
उन्होंने इसके साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा है कि आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ बयान देते-देते विपक्षी पार्टियां 'रामजी' के खिलाफ हो गई हैं।

शनिवार की रात बलिया के सिकंदरपुर इलाके में मीडिया से बातें करते हुए शाहनवाज ने कहा, 'राम मंदिर के निर्माण से पूरे पूर्वांचल की तस्वीर बदल जाएगी। विकास तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देगा।'

वो बोले कि 'जब 22 जनवरी को मंदिर का उद्घाटन होगा, उसके बाद भारत और विदेशों से लोग आने लगेंगे, और भीड़ कम नहीं होने वाली। इतना शानदार मंदिर बन रहा है कि लोग आएंगे और दर्शन करेंगे।'

इंडिया ब्लॉक 'पूरी तरह से विघटित' होने वाला है- शाहनवाज हुसैन
भाजपा नेता ने कहा कि 'सारे बयान कांग्रेस, आरजेडी और इंडिया ब्लॉक से दिए जा रहे हैं'। उन्होंने कहा कि इंडिया ब्लॉक 'पूरी तरह से विघटित' होने वाला है। उनके मुताबिक राम मंदिर को लेकर विपक्षी दलों की दिक्कत ये है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे 'उगलें कि निगलें'।

विपक्ष आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ बोलते-बोलते रामजी के खिलाफ हो गया-बीजेपी नेता
उन्होंने कहा कि 'आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ बयान देते-देदे वे रामजी के भी खिलाफ हो गए हैं। अगर वे रामजी के खिलाफ हो गए हैं, तो किसकी तरफ चले गए हैं, सब जानते हैं। इस चुनाव में देश की जनता उन्हें जवाब देगी।'

तेजस्वी के बयान पर भी पलटवार
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बीमार होने पर अस्पताल या मंदिर जाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसे में सभी अस्पताल ही जाते हैं। वे बोले, 'लालूजी अस्पताल गए थे। उन्हें लालूजी से सीखना चाहिए। अगर कोई बीमार हो जाता है, वह अस्पताल जाता है, लेकिन अस्पताल अलग जगह है और मंदिर अलग।'

इंडिया अलायंस वेंटिलेटर पर है- बीजेपी नेता
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इंडिया ब्लॉक के मजबूत होने वाले बयान के बारे में उन्होंने कहा, 'अलायंस के बचे रहने की उम्मीद यही है कि वह वेंटिलेटर पर है। केजरीवाल एक डोर खीच रहे हैं और ममता बनर्जी दूसरी डोर खींच रही हैं। तीसरी डोर जनता दल (यू) और चौथी डीएमके खींच रहा है। जेडीयू और आरजेडी के बीच भी भारी तनाव है।'

'अलायंस अपने ही भार से गिर जाएगा'
बीजेपी नेता ने दावा किया कि 'अलायंस अपने ही भार से गिर जाएगा'। उनके मुताबिक, 'यह महत्वाकांक्षी लोगों का गठबंधन है, कुछ नहीं होने वाला है। अगर सीटों का बंटवारा हो भी जाता है, वे फिर भी हारेंगे। अगर वे सीटों का बंटवारा नहीं कर पाते, तब भी वे बीजेपी से हारने जा रहे हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+