डरा, सहमा राम रहीम कोर्ट में हाथ जोड़े खड़ा रहा, सोमवार को फिर होगी सुनवाई
रोहतक जेल में यह पहला मौका था जब किसी कैदी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोर्ट 22 सितंबर को तय करेगा कि खट्टा सिंह को गवाही देनी है या नहीं।
नई दिल्ली। साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा चीफ गुरमीत राम रहीम शनिवार को दो मर्डर केस की सुनवाई के दौरान बहुत सहमा हुआ था और कैमरे के सामने हाथ जोड़ कर खड़ा रहा। उसके चेहरे पर पहली जैसी चमक नहीं रही वह बिल्कुल हताश दिख रहा था।

सहमा हुआ था राम रहीम
बाबा राम रहीम के खिलाफ दो हत्या के केस की सुनवाई सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में चल रही है। इन दोनों केस में गवाही देने की अपील करने वाले पूर्व डेरा सेवादार खट्टा सिंह ने राम रहीम के बारे में खुलासा किया है। खट्टा सिंह ने कहा कि पहले के राम रहीम और अब के राम रहीम में जमीन-आसमान का अंतर है। जो राम रहीम कल तक ठाठ से रहता था अब सहमा हुआ रहता है। खट्टा सिंह के मुताबिक, कोर्ट में गुरमीत राम रहीम सिर झुका कर हाथ जोड़कर पेश हुआ।

खट्टा सिंह की गवाही पर 22 सितंबर को फैसला
रोहतक जेल में यह पहला मौका था जब किसी कैदी की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। कोर्ट 22 सितंबर को तय करेगा कि खट्टा सिंह को गवाही देनी है या नहीं। शनिवार को दोनों हत्याओं के मामले में सात अन्य आरोपी निर्मल सिंह, कृष्ण लाल, कुलदीप, अवतार सिंह, जसबीर, सबदिल और इन्द्रसेन को भी अदालत में पेश किया गया।

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या का आरोप
गुरमीत राम रहीम को सुनारिया जेल से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पंचकुला स्थित सीबीआई की अदालत में पेश किया गया। उस पर पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या का आरोप है। पत्रकार छत्रपति और डेरा प्रबंधक रणजीत सिंह की हत्या मामलों में वकीलों के बीच यह अंतिम बहस थी। राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में सजा सुनाने वाले जज जगदीप सिंह ने ही रणजीत सिंह व रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड की सुनवाई की। सीबीआइ की ओर से वकील एचपीएस वर्मा और गुरमीत की ओर से वकील एसके गर्ग के बीच बहस हुई। कोर्ट ने दोनों छत्रपति मर्डर केस की सुनवाई 22 सितंबर तक टाल दी जबकि रणजीत हत्याकांड में सोमवार को फिर से सुनवाई होगी।












Click it and Unblock the Notifications