सर्वसम्मति से दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए राम निवास गोयल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के विधायक राम निवास गोयल को एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है। 2015 में भी गोयल को विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था, इस बार भी वो सर्वसम्मति से स्पीकर बने हैं। सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राम निवास गोयल को स्पीकर बनाने का प्रस्ताव रखा। दूसरे विधायकों ने इसका समर्थन किया, जिसके बाद सर्वसम्मति से उन्हें स्पीकर चुना गया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और नेता प्रतिपक्ष राम वीर सिंह बिधूड़ी राम निवास गोयल को अध्यक्ष की कुर्सी तक लेकर गए।

Ram Niwas Goel has been re elected as Delhi Assembly Speaker

सीएम अरविंद केजरीवाल ने राम निवास गोयल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने पर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। पिछली विधानसभा (2015) में राम निवास गोयल सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे। आम आदमी पार्टी ने एक फिर से राखी बिड़ला को उपाध्यक्ष बना सकती है। पिछली सरकार में भी राखी बिड़ला उपाध्यक्ष थीं।

सोमवार से दिल्ली की नई विधानसभा का पहला सत्र शुरू हुआ है। यह सत्र केवल तीन दिन का है। सोमवार को अस्थाई विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए मटिया महल के विधायक शोएब इकबाल ने शपथ ग्रहण की कार्यवाही का संचालन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सदस्यों के तौर पर शपथ ली।

कुछ समय पहले हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। भारतीय जनता पार्टी के नई विधानसभा में आठ विधायक हैं। कांग्रेस और दूसरी पार्टियों का कोई सदस्य विधानसभा में नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+