रायसीना में अब राम'राज', 14वें राष्ट्रपति के तौर पर 25 को शपथ लेंगे कोविंद
नई दिल्ली। भारत देश को उसका 14वां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रूप में मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। कोविंद को यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार से करीब दोगुने वोट मिले हैं।
रामनाथ कोविंद को कुल वोट 10,98903 में से 702044 मिले हैं जबकि मीरा कुमार को 367314 वोट मिले। गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के लिए कोविंद को 5,52,243 वोट चाहिए थे।
25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे
रामनाथ कोविंद 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। औपचारिक ऐलान के बाद देश भर में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
जीत के बाद पहला बयान
Recommended Video

जीत के बाद पहली बार बोलते हुए रामनाथ कोविंद ने कहा कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी का अहसास हो रहा है, बचपन की यादें आ रही है जब मैं पैतृक गांव में रहा था, फूस की बनी घर में सभी भाई-बहन बारिश से बचने के लिए एक कोने में खड़े होकर बारिश के रुकने का इंतजार करते हैं,क्योंकि फूस की छत तेजी बारिश को सह नहीं पाती है।
सभी प्रतिनिधियों को दिल से धन्यवाद करता हूं
आज भी देश में मेरे जैसे कई रामनाथ कोविंद को जो शाम में भोजन मिल जाए इसके लिए जीतोड़ मेहनत करते हैं। आज मुझे उनसे कहना है कि प्रोढ़ का गांव प्रतिनिध राष्ट्रपति बनकर राष्ट्रपति भवन में जा रहा है,इस पद के लिए चुना जाना कभी नहीं सोचा था, देश के सभी लोगों को नमन करते देश सेवा का संकल्प लेता हूं। सभी प्रतिनिधियों को दिल से धन्यवाद करता हूं।













Click it and Unblock the Notifications