पीएम मोदी ने बीस साल पुरानी फोटो ट्वीट कर दी कोविंद को बधाई
नई दिल्ली। आज भारत देश को उसका 14वां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रूप में मिल गया है। एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल की है। कोविंद को यूपीए उम्मीदवार मीरा कुमार से करीब दोगुने वोट मिले हैं। रामनाथ कोविंद को कुल वोट 10,98903 में से 702044 मिले हैं जबकि मीरा कुमार को 367314 वोट मिले। गौरतलब है कि राष्ट्रपति बनने के लिए कोविंद को 5,52,243 वोट चाहिए थे।
राष्ट्रपति चुने जाने के बाद कोविंद को बधाई देने का सिलसिला चालू है लेकिन सबसे खूबसूरत बधाई पीएम मोदी ने दी है। मोदी ने कोविंद को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। पीएम मोदी ने रामनाथ कोविंद के साथ अपनी बीस साल पुरानी एक तस्वीर भी शेयर की है।
मोदी ने 20 साल पुरानी तस्वीर के साथ आज की तस्वीर भी साझा करते हुए लिखा- 20 साल पहले और आज, आपके साथ जुड़ना मेरे लिये सौभाग्य रहा है। आपको इस पद की ढेर सारी शुभकामनाएं, आपके शुभ कार्यकाल की मंगल कामना करता हूं।
मीरा कुमार को भी उनके प्रयास के लिए भी शुभकामनाएं दी
Recommended Video

पीएम ने विपक्ष की राष्ट्रपति उम्मीदवार मीरा कुमार को भी उनके प्रयास के लिए भी शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सोमवार को हुआ था। यहां आपको बताते चले कि साल 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में प्रणब मुखर्जी को 7,13,763 और विपक्षी उम्मीदवार पीए संगमा को 3,15,987 वोट मिले थे।













Click it and Unblock the Notifications