Ram Mandir inauguration: निमंत्रण ठुकराना कांग्रेस को पड़ने लगा भारी! इस राज्य में पार्टी में 'बगावत' की आहट

Congress decline Ram Temple invite: कांग्रेस की ओर से 22 जनवरी को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भगवान राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होने के निमंत्रण ठुकराने के बाद गुजरात कांग्रेस में बगावत के स्वर फूट पड़े हैं और विरोध बढ़ता ही जा रहा है।

कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर सबसे पहले गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन मोढवाडिया ने सवाल उठाया था और धीरे-धीरे ऐसे कांग्रेसियों की संख्या बढ़ती जा रही है। अर्जुन मोढवाडिया प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े राजनीतिक विरोधी रहे हैं।

ram mandir gujarat congress

कांग्रेस नेतृत्व को 'राजनीतिक निर्णय' लेने बचना चाहिए था-अर्जुन मोढवाडिया
लेकिन, गुजरात कांग्रेस के नेता अब पार्टी हाई कमान के फैसले की खुलकर आलोचना कर रहे हैं। मोढवाडिया ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के फैसले का यह कहकर विरोध किया है कि उन्हें इस मुद्दे पर 'राजनीतिक निर्णय' लेने बचना चाहिए था।

बीजेपी-आरएसएस का कार्यक्रम बताकर कांग्रेस ने निमंत्रण ठुकराया है
बता दें कि बुधवार को कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर अयोध्या में 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया था। पार्टी की ओर से इसके लिए यह दलील दी गई है कि यह बीजेपी और आरएएस का 'राजनीतिक प्रोजेक्ट' है।

कांग्रेस की ओर से कहा गया कि राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी और सांसद सोनिया गांधी को जो निमंत्रण मिला है, ये नेता उसे अस्वीकार करते हैं।

भगवान राम आस्था और विश्वास के स्रोत हैं- गुजरात कांग्रेस के नेता
कांग्रेस की ओर से ऐसे ऐतिहासिक अवसर का न्योता ठुकराए जाने के तत्काल बाद बाद पोरबंदर से पार्टी एमएलए और दिग्गज कांग्रेसी अर्जुन मोढवाडिया ने इसकी आलोचना करते हुए कह दिया कि देश के लोगों के लिए भगवान राम आस्था और विश्वास के स्रोत हैं।

उन्होंने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, 'भगवान राम भारत में भगवान के रूप में पूजे जाते हैं। यह भारत के लोगों के विश्वास और आस्था का मामला है। कांग्रेस को ऐसे राजनीतिक निर्णय लेने से बचना चाहिए था।'

भगवान श्री राम हमारे आराध्य देव हैं- गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष
मोढवाडिया की भावना से सहमति जताते हुए पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व विधायक अबंरिश डेर ने भी एक्स के माध्यम से अपनी भावना जाहिर करते हुए लिखा है, 'मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम हमारे आराध्य देव हैं, इसलिए यह बहुत स्वाभाविक है कि इस नवनिर्मित मंदिर से भारत के अनगिनत लोगों की वर्षों से आस्था जुड़ी हुई है।'

दुनिया में श्री राम से बढ़कर न कोई नाम है और न कभी होगा- प्रवक्ता, गुजरात कांग्रेस
कांग्रेस पार्टी के फैसले पर आपत्ति जताने वालों में गुजरात कांग्रेस का तीसरा बड़ा नाम हेमांग रावल का है। वे गुजरात कांग्रेस के सह-संयोजक और प्रवक्ता भी हैं। उन्होंने भी एक्स के माध्यम से अपनी भावना जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व को आईना दिखाने की कोशिश की है।

इसे भी पढ़ें- Lok Sabha Election: क्या है 'टीम 2024'? राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी की पूरी योजना समझिए

उन्होंने लिखा है, 'मुझे प्रसन्नता है कि धर्म से एक हिंदू ब्राह्मण हूं। दुनिया में श्री राम से बढ़कर न कोई नाम है और न कभी होगा। अगर मुझे राम मंदिर के भव्य उद्घाटन के लिए निमंत्रण मिला होता तो मैं बेझिझक जाता और मैं वादा करता हूं कि मैं बहुत जल्द उस मंदिर में जाऊंगा। जय श्री राम।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+