Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election: क्या है 'टीम 2024'? राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद बीजेपी की पूरी योजना समझिए

Lok Sabha Election Latest News: अयोध्या में भगवान राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनावों तक किस तरह से खींच कर ले जाना चाहती है, इसका पूरा विवरण सामने आ गया है। पार्टी के लिए यह मामला 22 जनवरी को ही खत्म नहीं होने वाला है। उसके बाद अगले दो महीनों तक के लिए पूरी रणनीति तैयार की जा चुकी है।

राम मंदिर उद्घाटन के बाद दो महीने का प्लान तैयार
अयोध्या में बुधवार को बीजेपी की एक बड़ी बैठक हुई है, जिसमें पार्टी की नीतियां तय करने वाले तमाम वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी थी। इसी में तय किया गया है कि 25 जनवरी से पार्टी अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों का अगले दो महीनों तक पूरा ख्याल रखेगी और उनको हर संभव सहायता मुहैया करवाएगी।

ram mandir and bjp plan

बीजेपी की बड़ी बैठक में बनी रणनीति
लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के इस रणनीति की अहमियत का इसी से अंदाजा लग जाता है कि इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के अलावा तरुण चुग, सुनील बंसल और विनोद तावड़े जैसे राष्ट्रीय महासचिवों की भी मौजूदगी थी।

तीर्थ यात्रियों की हर सुविधा का ख्याल रखेंगे बीजेपी कार्यकर्ता
इनके अलावा इस मीटिंग में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महासचिव (संगठन) धर्मपाल सिंह भी शामिल थे। यूपी बीजेपी देश भर के लोगों को अयोध्या आकर राम लला के दर्शन का निमंत्रण दे रही है। इसके लिए पार्टी की ओर से एक ट्रैकिंग सिस्टम भी बनाया गया है, जिसकी मदद से पूरी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों का ख्याल रखा जा सके।

यूपी बीजेपी अध्यक्ष ने ईटी से कहा है, 'बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई अयोध्या आने वाले तीर्थयात्रियों का ध्यान रखेगी। 25 जनवरी से हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और नेता शहर में दो महीनों तक तीर्थयात्रियों की सभी तरह की आवश्यकताओं का ध्यान रखेंगे।'

तीर्थ यात्रियों की सहायता के लिए चप्पे-चप्पे पर मौजूद रहेंगे कार्यकर्ता
इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक पर तैनात रहेंगे। तीर्थयात्रियों के स्वागत से लेकर उनके ठहरने, उनके भोजन, दर्शन से लेकर वापसी तक के प्रबंध की जिम्मेदारी संभालेंगे। कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्रदेश और केंद्रीय इकाई तीर्थयात्रियों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाएगी।

रोजाना एक लाख तीर्थ यात्रियों को दर्शन करवाने का लक्ष्य
जानकारी के मुताबिक पार्टी इस दौरान रोजाना करीब 1 लाख श्रद्धालुओं को भगवान राम लला के दर्शन कराने के लक्ष्य के साथ इस अभियान में जुटने वाली है। इसके लिए पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नेताओं की अयोध्या में ड्यूटी लगाई जाएगी। अयोध्या दर्शन पूरा होने के बाद श्रद्धालुओं की वापसी तक में यह कार्यकर्ता पूरा सहयोग देंगे।

हिंदुओं के साथ ही अन्य धर्म के वोटरों पर भी नजर
भारतीय जनता पार्टी जहां एक ओर राम मंदिर और भगवान राम लला के माध्यम से अपने हिंदुत्व वाले कोर वोट बैंक को मजबूत करने में लगी है, वहीं लोकसभा चुनावों के लिए अन्य धर्मों के वोटरों तक भी पहुंचने की पूरी योजना तैयार कर चुकी है।

बौद्धों और मुसलमानों के बीच जन-संपर्क बढ़ाने का भी चलाएगी अभियान
पार्टी आने वाले दिनों में बौद्ध और मुसलमानों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भी खास योजना तैयार करने में जुटी है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद बीजेपी अन्य धर्म के लोगों तक भी पहुंचने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर काम कर रही है।

बौद्ध समुदाय के बीच भारतीय जनता पार्टी की पहुंच बढ़ाने की जिम्मेदारी पार्टी नेता दुष्यंत गौतम संभालने वाले हैं।

जानकारी के मुताबिक आने वाले दिनों में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा 'मोदी मित्र' जैसे अभियानों के माध्यम से मुसलमानों में जन-संपर्क जैसे कार्यक्रम चलाने वाली है। मोर्चा विशेष तौर पर देश की 250 से ज्यादा लोकसभा सीटों पर फोकस करना चाहता है।

क्या है 'टीम 2024'?
माना जा रहा है कि राम मंदिर के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औपचारिक तौर पर लोकसभा चुनाव अभियानों को लेकर पार्टी का टोन सेट कर देंगे। इसके साथ ही साथ पार्टी के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी होने की संभावना है।

इस बीच बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व लोकसभा चुनावों के लिए 'टीम 2024' को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है। इस टीम में कई केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता शामिल होंगे। यह आठ-सदस्यीट टीम होगी, जिसके पास लोकसभा चुनावों को लेकर प्रमुख जिम्मेदारियां रहेंगी और यह सीधे शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में रहेगी।

लोकसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, अश्विनी वैष्णव और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा बीजेपी की 'टीम 2024' का हिस्सा होंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के साथ ही राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, सुनील बंसल और तरुण चुग भी इसमें भागीदार होंगे। वैसे पार्टी के विजन डॉक्यूमेंट को तैयार करने से जुड़े काम की अगुवाई राधा मोहन अग्रवाल जैसे नेता संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+