Video : रामगोपाल के गंदे ट्वीट पर सन्नी ने दिया करारा जवाब
सन्नी लियोन ने एक वीडियो संदेश के जरिए रामगोपाल को उनकी गंदी हरकत के लिए लताड़ लगाई है।
नई दिल्ली। 'महिला दिवस' के दिन पर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अभिनेत्री सन्नी लियोन पर जिस तरह से भद्दी टिप्पणी की थी, उसकी चौतरफा आलोचना हो रही है। रामगोपाल के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ है लेकिन सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा की आलोचनाओं का क्रम बंद नहीं हुआ है।
इस बीच सन्नी लियोन ने एक वीडियो संदेश के जरिए रामगोपाल को उनकी गंदी हरकत के लिए लताड़ लगाई है। सन्नी ने अपने वीडियो में असली बदलाव के लिए शब्दों को सोच-समझकर चुनने का डायरेक्टर को सुझाव दिया है और कहा है इंसान को हमेशा सोच-समझकर बात करनी चाहिए वरना उसे काफी कुछ भुगतना पड़ता है।
'मैं इस बात के लिए माफी मांगता हूं'
गौरतलब है कि महिला दिवस के मौके पर रामू ने ट्वीट किया था कि मैं ऐसी कामना करता हूं कि सभी महिलाएं पुरुषों को उतनी खुशी दें जितनी सन्नी लिओन ने दी है। हालांकि जब रामू को माहौल अपने खिलाफ होते दिखा तो उन्होंने माफी मांगते हुए ट्वीट किया था किमैंने केवल अपने मन की बात की थी। अगर किसी को यह बुरी लगी है तो मैं इस बात के लिए माफी मांगता हूं।
Change only happens when we have one voice, so let's choose your words wisely! Peace and love!! pic.twitter.com/B3SSX3fgaN
— Sunny Leone (@SunnyLeone) March 9, 2017













Click it and Unblock the Notifications