'बस दो जगह ही यूपी पुलिस ने दिखाई फुर्ती'

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता और बाराबंकी जिले की रामनगर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी माने जा रहे रामबाबू द्विवेदी ने अपने आवास पर विशेष बातचीत के दौरान जमकर सपा सरकार पर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने भाजपा में उपाध्यक्ष रहे दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी के मामले पर उत्तर प्रदेश पुलिस की खिंचाई भी की।

पढ़ें- राहुल गांधी जी अखिलेश को लड़का मत समझिये, सुल्तान हैं वो

Ram Babu Dwivedi

बाकी मामलों में प्रशासन क्यों रहता है चुप?

प्रवक्ता द्विवेदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने अब तक सिर्फ दो मामलों में ही तेजी दिखाई है। पहला तो आजम खां की भैंस खो जाने पर और दूसरा भाजपा में रहे दयाशंकर जी की गिरफ्तारी पर। बाकी प्रदेश में अपराध धड़ल्ले से हो रहे हैं।पर, प्रशासन चुप्पी साधकर बैठा रहता है।

महिलाओं के सम्मान के प्रति सपा सरकार का दोयम रवैया

रामबाबू ने वन इंडिया से बातचीत करते हुए यह भी कहा कि भई मायावती जी उत्तर प्रदेश के मुखिया की बुआ जो ठहरीं और सपा-बसपा की मिलीभगत की वजह से दयाशंकर जी को तो गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन दयाशंकर के परिवार ने जो बसपाईयों पर मुकदमा दर्ज कराया है उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी की मां, बेटी या फिर महिलाओं पर बद्जुबानी हो, वो रिश्तेदारी पहले देखते हैं। महिलाओं के प्रति प्रदेश सरकार के इस दोयम रवैये को भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

गंदी है प्रदेश सरकार की मानसिकता

सपा सुप्रीमों मुलायम पर निशाना साधते हुए प्रवक्ता रामबाबू ने कहा कि याद कीजिए मुरादाबाद में सपा की रैली को, जहां पर समाज का जिम्मेवार नेता ये कहता है कि रेप के मामले में फांसी देना गलत है। लड़के हैं अक्सर गल्तियां हो जाती हैं। इससे साफ तौर पर सपा की महिलाओं के प्रति मानसिकता को समझा जा सकता है। सपा-बसपा की मिलीभगत चल रही है।

महिलाओं को प्रशासन निर्लज्जता से पीटता है

थाने में पत्रकार की मां को जिंदा जलाने की कोशिश की जाती है, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की महिला साथियों पर लाठी चार्ज किया जाता है। थाने के भीतर महिला की इज्जत से खिलवाड़ किया जाता है। क्या यही है सुरक्षा का मतलब, क्या यही है पुलिस वालों की जिम्मेवारी ? सपा सरकार की गुलामी में लगा हुआ प्रशासन वर्दी से किए वादे को भूल चुका है। उक्त बातें वन इंडिया से रामबाबू द्विवेदी ने कहीं।

बसपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग

बातचीत के दौरान द्विवेदी ने कहा कि बात महिलाओं के सम्मान की है। भाजपा बेटी के सम्मान में मैदान में उतर चुकी है। और हम तब तक शांत बैठने वाले नहीं जब तक बसपा के सभी आरोपी नेताओं( जिन्होंने दयाशंकर जी के परिवार पर गलत टिप्पणी की है) की गिरफ्तारी न हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+