Who is Raksha Khadse: कौन हैं रक्षा खडसे, जो सरपंच से मोदी सरकार में बनीं सबसे युवा महिला केंद्रीय मंत्री
Raksha Khadse Biography in Hindi: नरेंद्र मोदी सरकार 2024 में सबसे युवा केंद्रीय मंत्रियों में रक्षा निखिल खडसे का नाम भी शामिल हो गया है। इन्होंने सरपंच से केंद्रीय मंत्री तक का सफर तय किया है। रक्षा खडसे के मोदी सरकार में मंत्री बनने पर मध्य प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक में खुशी की लहर दौड़ गई।
राष्ट्रपति भवन दिल्ली में 9 जून 2024 की शाम को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी सरकार 3.0 में रक्षा खडसे को केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। जानिए रक्षा खडसे की जीवनी, राजनीतिक करियर के बारे में।
यह भी पढ़ें- Who is Ashwini Vaishnaw: UPSC टॉपर अश्विनी वैष्णव फिर बने मंत्री, राजस्थान में जन्मे, ओडिशा में रहे IAS

रक्षा खडसे: आयु, जीवनी, शिक्षा, पत्नी, जाति, संपत्ति
Recommended Video
- रक्षा खडसे का जन्म 13 मई 1987 को मध्य प्रदेश के खेटिया में हुआ। रक्षा खडसे की शादी साल 2013 में महाराष्ट्र के निखिल खडसे से हुई।
- रक्षा खडसे ने K.T.H.M. College से शिक्षा प्राप्त की। रक्षा खडसे के बच्चों का नाम गुरुनाथ खडसे, कृषिका खडसे है।
- रक्षा खडसे महज 26 साल की उम्र में पहली बार सांसद बने गई थीं। अब 37 साल की उम्र में केंद्रीय मंत्री बनकर मोदी सरकार के सबसे युवा मंत्रियों की कतार में खड़ी हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- Modi Cabinet 3.0: मात्र 36 की उम्र में राममोहन बने कैबिनेट मंत्री, जानें किन-किन नए चेहरे को मिली जगह?

- मोदी सरकार 3.0 के मंत्रिमंडल के सबसे युवा के राम मोहन नायडू के बाद रक्षा खडसे दूसरी सबसे युवा केंद्रीय मंत्री हैं।
- रक्षा खडसे मूलरूप से मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के खेटिया की रहने वाली हैं। वर्तमान में महाराष्ट्र में रहती हैं। महाराष्ट्र के रावेर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार भाजपा सांसद बने चुकी हैं।
- रक्षा खडसे ने साल 2010 में कोठाड़ी ग्राम पंचायत के सरपंच पद से राजनीतिक में कदम रखा था। दो साल सरपंच रहीं रक्षा खडसे जलगांव जिला परिषद सदस्य चुनी गईं।
- साल 2012 से साल 2014 तक वह जलगांव महाराष्ट्र के जिला परिषद की स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल समिति की चेयरपर्सन रही थीं।

रक्षा खडसे का चुनाव परिणाम
- लोकसभा चुनाव 2014 में रक्षा खडसे ने एनसीपी के मनीष जैन को 3 लाख 18 हजार 608 वोटों से हराया और महज 26 साल की उम्र में 16वीं लोकसभा की सबसे युवा सांसद में से एक बनीं।
- लोकसभा चुनाव 2019 में महाराष्ट्र के रावेर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के उलहास पाटिल को 3 लाख 35 हजार 882 वोटों से हराया।
- लोकसभा चुनाव 2024 में रावेर से फिर टिकट मिला तो इस बार रक्षा खडसे ने एनसीपी (शरद पवार) के श्रीराम पाटिल को 2 लाख 72 हजार 183 वोटों से शिकस्त दी।
-
MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि? -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications