Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Who is Ashwini Vaishnaw: UPSC टॉपर अश्विनी वैष्णव फिर बने मंत्री, राजस्‍थान में जन्‍मे, ओडिशा में रहे IAS

Ashwini Vaishnaw Biography in Hindi: राष्‍ट्रपति भवन दिल्‍ली में 9 जून 2024 की शाम को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। मोदी सरकार 3.0 में पूर्व आईएएस अधिकारी व रेल मंत्री रहे अश्विनी वैष्णव को भी केंद्रीय मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है।

मोदी सरकार 3.0 के केंद्रीय मंत्रियों में शामिल अश्विनी वैष्णव ओडिशा से भाजपा के राज्‍यसभा सांसद हैं। ये मूलरूप से राजस्‍थान के पाली जिले के रानी के जीवनंद कलां गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में इनका परिवार राजस्‍थान के जोधपुर में रह रहा है।

modi new cabinet ministers list

अश्विनी वैष्णव ने यूपीएससी में पाई 27वीं रैंक

  • अश्विनी वैष्णव का जन्‍म 18 जुलाई 1970 को राजस्‍थान के वैष्णव ब्राह्मण परिवार में जन्‍मे अश्विनी वैष्णव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में AIR 27 हासिल की थी।
  • यूपीएससी टॉपर रहे अश्विनी वैष्णव ने कानुपर आईआईटी में पढ़े हैं। वहां से एमटेक की डिग्री ली।
  • साल 1991 में एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज (जेएनवीयू) जोधपुर, राजस्थान से इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में स्वर्ण पदक के साथ स्नातक किया।
  • यूपीएससी टॉप करने के बाद अश्विनी वैष्णव ओडिशा कैडर में आईएएस अधिकारी बने। ओडिशा के बालासोर और कटक जिला कलेक्‍टर के पदों पर भी सेवाएं दी।
  • साल 2003 में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में अश्विनी वैष्णव उप सचिव भी रहे।

ओडिशा से राज्‍यसभा सांसद बने अश्विनी वैष्णव

  • ओडिशा कैडर में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले अश्विनी वैष्‍णव को 28 जून 2019 को ओडिशा से भाजपा का राज्‍यसभा सांसद बनाया गया।
  • अश्विनी वैष्‍णव ने ओडिशा में बीजू जनता दल के सदस्यों की मदद से राज्यसभा चुनाव 2019 में निर्विरोध जीत हासिल की।
  • अश्विनी वैष्‍णव मोदी के पूर्व सरकार में रेल मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री व संचार मंत्री भी रह चुके हैं।
  • अश्विनी वैष्‍णव की पत्‍नी का नाम सुनीता वैष्‍णव है। इनके दो बच्‍चे हैं।
  • अश्विनी वैष्णव के केंद्रीय मंत्री बनने पर राजस्‍थान ही नहीं बल्कि ओडिशा में खुशी की लहर दौड़ गई।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+