Modi Cabinet 3.0: 36 की उम्र में राममोहन बने कैबिनेट मंत्री, जानें किन-किन नए चेहरे को मिली जगह?
Modi Cabinet 3.0: नरेंद्र मोदी ने आखिरकार इतिहास रचते हुए लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर, देश-दुनिया की हस्तियां गवाह बनीं। जवाहरलाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे PM बन गए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी के साथ कई सांसदों को केंद्र के मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
खास बात यह है कि इसमें कुछ नए चेहरों को जगह मिली है। जिसमें, सर्वप्रथम बिहार से ललन सिंह, जीतन राम मांझी और यूपी से जयंत चौधरी को शामिल किया गया है। आइए जानते हैं कौन-कौन कैबिनेट में पहली बार शामिल?....

- राममोहन नायडू: तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीता। 36 साल की उम्र में बने कैबिनेट मंत्री। मोदी कैबिनेट के इस बार सबसे युवा मंत्री बन गए हैा। श्रीकाकुलम सीट से इस बार लोकसभा पहुंचे हैं।
- जीतन राम मांझी: एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जीतन राम मांझी ने शपथ ली। यह पहली बार केंद्रीय मंत्री चुने गए हैं। इस बार बिहार के गया से सांसद बने हैं। बिहार के सीएम भी रह चुके हैं। ,
- चिराग पासवान: हाजीपुर से एलजेपी (आरवी) के सांसद। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं।
- राजीव रंजन सिंह: यह पहली बार केंद्रीय मंत्री चुने गए हैं। 2021-2023 में जेडीयू के अध्यक्ष रहे हैं। बिहार के मुंगेर से इस बार जेडीयू सांसद चुने गए हैं। बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।
- सीआर पाटिल: नवसारी सीट से सांसद चुनकर मोदी कैबिनेट में जगह बना सके। गुजरात बीजेपी के अध्यक्ष भी हैं। चौथी बार लोकसभा के सांसद चुने गए। पहली बार केंद्र में मंत्री बनने का मौका मिला है।
- अन्नपूर्णा देवी: दूसरी बार मोदी सरकार में मंत्री चुनी गई हैं। 4 बार बिहार और झारखंड से विधायक रही हैं। झारखंड के कोडरमा से सांसद इस बार चुनी गईं।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ
Recommended Video
- प्रतापराव जाधव: पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला। महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद। लगातार चौथी बार सांसद बने।
- जयंत चौधरी: 2022 से राज्यसभा सांसद। पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत चौधरी के पुत्र हैं। आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मार्च 2024 में एनडीए में शामिल हुए। पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।
राज्य मंत्री की शपथ
- रामनाथ ठाकुर: दो बार राज्यसभा सांसद। बिहार सरकार में मंत्री रहे। पहली बार केंद्र में मंत्री पद हासिल कर सके। बिहार के पूर्व सीएम व सामाजिक न्याय के अगुआ कर्पूरी ठाकुर के बेटे हैं।
- जितिन प्रसाद: पीलीभीत से बीजेपी के लोकसभा सांसद चुने गए। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी के मंत्री रहे हैं। एक मजबूत ब्राह्मण चेहरा हैं। तीसरी बार सांसद चुने गए।
राज्य मंत्रियों की सूची में ये अन्य नए चेहरे
इनके अलावा ललन सिंह, बंदी संजय कुमार, सुरेश गोपी और सुकांत मजूमदार को पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला है। वहीं, मंत्रिमंडल में रक्षा खडसे, रवनीत सिंह बिट्टू, अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा जैसे अन्य नाम शामिल हैं। ये सदस्य भारत भर के विभिन्न राजनीतिक दलों और क्षेत्रों से हैं।












Click it and Unblock the Notifications