राखी ने विदेशी रेसलर से बदला लेने के लिए खली को बताए ये 3 नाम

राखी ने कहा है कि वो अब अपना बदला लेना चाहती हैं। राखी ने इसके लिए खली को तीन नाम बताए हैं।

नई दिल्ली। विदेशी रेसलर रेबेल को डांस की चुनौती देकर रिंग में घायल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत इन दिनों चलने-फिरने में असमर्थ हैं और अपने घर पर ही अपना इलाज करा रही हैं। राखी सावंत ने अपने घर से ही एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि उनको घायल कराने के पीछे तनुश्री दत्ता का हाथ है। राखी का कहना है कि तनुश्री के कहने पर ही रेबेल ने उन्हें उठाकर पटका है। राखी ने वीडियो जारी कर कहा है कि वो अब अपना बदला लेना चाहती हैं। राखी ने अपना बदला लेने के लिए खली को तीन नाम बताए हैं।

इन तीनों से कहा, रेबेल से लें मेरा बदला

इन तीनों से कहा, रेबेल से लें मेरा बदला

राखी ने कहा, 'मुझे उस फिरंगी रेसलर ने ऊपर से उठाकर पटका, काफी देर तक तो उसने मुझे हवा में ही लटकाए रखा। मेरी कमर में काफी चोट है और दर्द भी काफी है। वो रिंग में एकदम पागल हो गई थी, उसे पता नहीं है कि मैं बॉलीवुड से हूं। मैं तो रेसलर नहीं हूं, लेकिन मैं उससे बदला लेना चाहती हूं। मैं चाहती हूं कि फोगाट सिस्टर्स मेरा बदला लें, वो क्या नाम है उनका, गीता और बबीता फोगाट, वो उस फिरंगी रेसलर से बदला लें। मैं खली भाई से कहना चाहती हूं कि वो बुलबुल को बुलाकर उस पागल रेसलर से मेरा बदला लें।'

'तनुश्री दत्ता को मैं छोड़ने वाली नहीं हूं'

'तनुश्री दत्ता को मैं छोड़ने वाली नहीं हूं'

इससे पहले सोमवार को राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो इंटरनेशनल रेसलर खली के साथ नजर आ रही थी। वीडियो में राखी सावंत ने कहा, 'मैं कोई रेसलर थोड़े हूं, मैं तो रिंग के अंदर डांस करने गई थी, लेकिन वो रेसलर तो जैसे पगला गई। मुझे जो चोट लगी है, वो कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है, मैं अगर मर भी जाऊं तो भी शायद लोगों को विश्वास नहीं होगा। उस रेसलर ने ये जो कुछ भी किया है, वो सब तनुश्री दत्ता के कहने पर किया है। तनुश्री यही चाहती है कि मैं बॉलीवुड में डांस ना कर सकूं, इसीलिए उसने रेसलर को पैसे देकर मुझे पिटवाया है। मैं उस रेसलर को छोड़ूंगी नहीं। तनुश्री दत्ता को भी अब मैं नहीं छोड़ने वाली हूं।'

'यही है वो रेसलर रेबेल'

'यही है वो रेसलर रेबेल'

पंचुकला के अस्पताल से सोमवार को छुट्टी मिलने के बाद राखी सावंत ने भावुक होकर कहा कि उन्हें अपनी मां की बहुत याद आ रही है और उन्हें उनके पास जाना है। राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर की है, जिसमें उन्होंने रेसलर रेबेल के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीन शॉट अटैच करते हुए लिखा है, 'यही है वो रेसलर रेबेल, जिसने उन्हें जानबूझकर चोट पहुंचाई है। इसने तनुश्री दत्ता से पैसे लिए और मेरी कमर को जख्मी करने की कोशिश की, ताकि मैं अपने फैंस के सामने कभी डांस ना कर पाऊं। मैं इसका अकाउंट शेयर कर रही हूं और मैं अपने सारे फैंस से अपील करती हूं कि इन ब्रिटिश लोगों से लड़ने में मेरा साथ दीजिए।'

क्या हुआ था रिंग में?

क्या हुआ था रिंग में?

आपको बता दें कि रविवार को हरियाणा के पंचकुला में सेक्टर 3 में बने ताऊ देवी लाल स्टेडिम में रेसलिंग की बिग फाइट चल रही थी। इस फाइट का आयोजन कॉन्टिनेंटल रेसलिंग इंटरटेनमेंट (सीडब्ल्यूई) ने किया था। राखी सावंत भी इस कार्यक्रम में पहुंची थीं। मुकाबलों के दौरान ही विदेशी महिला रेसलर रेबेल ने चुनौती देते हुए कहा कि क्या किसा भारतीय महिला में इतनी हिम्मत है कि वो आकर उनसे मुकाबला करे, जब किसी महिला ने चुनौती स्वीकार नहीं की तो वहां मौजूद राखी सावंत रिंग में पहुंच गईं। रिंग में पहुंचकर राखी सावंत ने डांस करते हुए विदेशी महिला पहलवान को चुनौती देते हुए कहा क्या उसके अंदर इतनी हिम्मत है कि वो राखी के जैसा डांस कर सके।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+