करवाचौथ पर राखी सांवत ने वीडियो में बोला बड़ा झूठ, ऐसे आया पकड़ा में, मिल रहे ताने

करवाचौथ पर राखी सांवत की ये हरकत फैंस को भी नहीं आई पसंद, सुना-सुनाकर कर दी हालत खराब

नई दिल्ली। राखी सावंत का बीते हफ्ते करवाचौथ पर शेयर किया गया एक वीडियो उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। इंस्टा पर शेयर किए गए इस वीडियो में राखी किचन में खड़े दिख रही हैं और गाजर का हलवा बनाने की बात कह रही है। शादी के बाद पति के लिए पहला करवाचौथ रखने की बात राखी इसमें कह रही हैं। यहां तक तो ठीक था लेकिन वो कुछ ऐसा भी कर गईं जिसकी वजह से उनको ट्रोल होना पड़ रहा है।

 राखी ने बोला झूठ?

राखी ने बोला झूठ?

करवाचौथ पर शेयर किए इस वीडियो में राखी किचन में हैं और कुछ बना रही हैं। वो कह रही हैं, दोस्तों आप देख रहे हैं कि मैं गाजर का हलवा बना रही हूं। इतने सारे बादम वगैरह मैंने ऑनलाइन ऑर्डर किए हैं। आज करवा चौथ का दिन है और मैंने भी व्रत रखा है। और हां, मैं कहीं गांव में नहीं बल्कि यूके में हूं। वीडियो में राखी का खुद को यूके में बताना भारी पड़ रहा है और यूजर्स उनको खूब सुना रहे हैं।

वीडियो से पकड़ा गया झूठ, पोस्ट भी हटाया

जिस किचिन को वो यूके के होने का दावा कर रही हैं, आमतौर पर भारतीय घरों में वैसे किचन होत हैं। वीडियो में उनके पीछे जो हाउसमेड दिख रही है। वो साड़ी में है, उसने मराठी अंदाज में साड़ी पहनी है। इसको लेकर यूजर्स जमकर उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट कर रहा है कि आखिर भारत में होना क्या कोई बुरी बात है। जब भारत में हो तो यूरके में कहकर क्या साबित करना चाहती हो। एक और यूजर ने कहा, तुम ना करवाचौथ छोड़ोगी ना शादी, हर बात में तुम्हें ड्रामा करना है।

 शादी को लेकर भी राखी के तरह-तरह के दावे

शादी को लेकर भी राखी के तरह-तरह के दावे

कुछ समय पहले की शादी राखी ने कुछ महीने पहले कहा था कि उन्होंने अमेरिका में रहने वाले रितेश नाम के शख्स से शादी कर ली है। हालांकि उन्होंने कहा था कि पति कैमरा के सामने नहीं आते हैं क्योंकि वो बहुत शर्मीले हैं। राखी सावंत अक्सर अपने वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अपनी शादी को लेकर भी वो आए दिन अलग-अलग तरह के बयान देती रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+