'खतरों के खिलाड़ी 11' में एंट्री लेंगी राखी सावंत? अभिनव के लिए बोलीं- क्या पता मेरा फिर से अफेयर हो जाए
मुंबई, 21 मई: बिग बॉस के 14वें सीजन में एंट्री करके राखी सावंत ने जमकर धमाल मचाया। हालांकि वो ट्रॉफी नहीं जीत पाईं, क्योंकि 14 लाख की राशि लेकर उन्होंने पहले ही बाहर जाने का फैसला कर लिया था। प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी वो अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। साथ ही आए दिन कुछ ना कुछ मजेदार मसाला मीडिया को देती रहती हैं।

खतरों के खिलाड़ी में लेंगी हिस्सा?
दरअसल जल्द ही खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन शुरू होने वाला है। जिसमें बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे। हाल ही में कुछ पैपराजी ने राखी को एक दुकान के बाहर स्पॉट किया। साथ ही उनसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का लेकर सवाल पूछा। जिस पर उन्होंने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वो सिर्फ अभिनव शुक्ला की वजह से उस प्रोग्राम में नहीं जाएंगी, क्योंकि उन्हें डर है कि उनको अभिनव से दोबारा प्यार ना हो जाए।

कौन है कबाब में हड्डी?
राखी ने आगे कहा कि वहां पर रुबीना दिलौक नहीं हैं, ऐसे में वो वहां पर नहीं जाना चाहती हैं। उनको लगता है कि बिना रुबीना के अगर वो अभिनव से मिलीं, तो उनका फिर से अफेयर हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उस शो में एक कबाब की हड्डी जरूर है, जिसका नाम निक्की तम्बोली है, उसकी भी आंख अभिनव पर है, क्योंकि वो बहुत ही अच्छा लड़का है। हर कोई अभिनव को पसंद करता है। वैसे साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग शुरू हो गई है, जहां अभिनव भी मौजूद हैं।

एक्टिंग करियर पर कही थी ये बात
कुछ दिनों पहले राखी ने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड की आइटम गर्ल होने का कोई मलाल नहीं है, क्योंकि इससे उनके टेबल पर खाना रखने में मदद मिली। साथ ही उनके पास एक फिल्म को टाइटल देने के लिए भी 'प्रतिभा' नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि बॉलीवुड में हर कोई लीडिंग लेडी नहीं हो सकती, इसलिए कुछ आइटम गर्ल बन जाती हैं तो कुछ मां, बहन और नेगेटिव रोल निभाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications