सलमान खान से मदद पाकर भावुक हुईं राखी सावंत की मां, अस्पताल से वीडियो जारी कर कही ये बात

सलमान खान से मदद पाकर भावुक हुईं कैंसर पीड़ित राखी सावंत की मां, अस्पताल से वीडियो जारी कर

मुंबई। एक्ट्रेस राखी सावंत की मां जया सावंत कैंसर से पीड़ित हैं। बीते काफी दिन से वो अस्पताल में हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इलाज करा रही जया सावंत की एक्टर सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान ने मदद की है। इसकी जानकारी खुद राखी और उनकी मां ने दी है। जया सावंत ने एक संदेश में सलमान खान को मदद के लिए शुक्रिया कहा है, साथ ही उनको खूब दुआएं भी दी हैं। राखी ने भी सलमान को भगवान का रूप कहते हुए उनका शुक्रिया कहा है।

Recommended Video

    Salman Khan से मदद पाकर भावुक हुईं Rakhi Sawant की Mom, Video Share कर कही ये बात |वनइंडिया हिन्दी
    वीडियो में क्या बोलीं राखी की मां जया

    वीडियो में क्या बोलीं राखी की मां जया

    राखी सावंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो खुद हैं और उनकी मां बेड पर लेटी हुई हैं। वीडियो में राखी की मां जया कह रही हैं- सलमान जी थैंक्यू बेटा, सोहेल जी थैंक्यू। ये जो अभी मेरा कीमो चल रहा है। मैं अभी अस्पताल में हूं। आज चार हो गए, अब दो बाकी है। उसके बाद ऑपरेशन होगा। आप लोगों को परमेश्वर खूब आगे बढ़ाए। आप सही सलामत रहो और आपकी हर एक मनोकामना पूरी होगी। थैंक्यू सलमान जी।

    राखी सावंत ने भी की सलमान खान की तारीफ

    राखी सावंत ने भी हाल के दिनों में कई बार सलमान खान और सोहेल खान की तारीफ की है। राखी का कहना है कि दोनों ही भाईयों ने इस मुश्किल वक्त में उनकी बहुत मदद की है। राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-मेरे गॉड भाई, राजाओं के राजा, सिर्फ केवल, सलमान खान। भगवान सारी खुशियां दे, उनकी सारी मुराद पूरी हो। राखी सावंत खुद को बिग बॉस 14 में मौका मिलने की वजह भी सलमान को ही देती हैं। एक इंटरव्यू में राखी सावंत ने बताया था कि उन्हें बिग बॉस 14 में जाने का मौका सलमान और सोहेल की बदौलत मिला था।

    मां के लिए इलाज के लिए 14 लाख रुपये लेकर बिग बॉस से बाहर हो गई थीं राखी

    मां के लिए इलाज के लिए 14 लाख रुपये लेकर बिग बॉस से बाहर हो गई थीं राखी

    हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस के 14वें सीजन में राखी सावंत ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बजर राउंड में 14 लाख रुपए लेकर वो खुद ही फाइनल की दौड़ से खुद ही बाहर हो गई थीं। राखी सावंत ने इसके पीछे की वजह भी अपनी मां का इलाज ही बताया था। उन्होंने कहा था कि वह इन पैसों से अपनी मां का कैंसर का इलाज करवाएंगी और अस्पताल के सारे बिल चुकाएंगी। उन्होंने पैसे की तंगी की बात कही थी जिसके बाद सलमान उनकी मदद के लिए आगे आए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+