दीपक कलाल का दावा-राखी के गर्भ में मेरा बच्चा, 7 महीने बाद सच से होगा सामना

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामाक्वीन राखी सावंत लगातार अपनी सीक्रेट शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं, इस शादी के बहुत सारे पहलू ऐसे हैं, जो कि समझ के परे हैं, हालांकि राखी ने मीडिया में बयान दिया है कि उन्होंने रितेश नाम के एनआरआई से शादी की है, जो कि बहुत जल्द मीडिया या लोगों के सामने होंगे लेकिन इसी बीच उनके तथाकथित प्रेमी रहे दीपक कलाल ने एक चौंकाने वाला दावा किया है।

'राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है'

'राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है'

दीपक कलाल ने दावा किया है कि राखी सावंत उनके बच्चे की मां बनने वाली हैं और 7 महीने के अंदर ही सच सामने आ जाएगा, दीपक कलाल ने अपनी इंस्टा अंकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में दीपक ने राखी सावंत के प्रेग्नेंट होने का दावा करते हुए लिखा है, 'राखी मेरा बच्चा तेरे पेट में पल रहा है, वो अपने पापा की बेइज्जती का बदला जरूर लेगा।

'मैंने राखी को पूरे 4 करोड़ रुपये की रकम दी थी'

आपको बता दें कि इसस पहले भी दीपक कलाल ने मीडिया में बयान दिया था कि राखी ने उन्हें धोखा दिया है, राखी ने उनसे शादी करने का वादा किया था, जिसके लिए उन्होंने राखी को पूरे 4 करोड़ रुपये की रकम दी थी, दीपक ने इससे पहले भी एक वीडियो शेयर करके जमकर राखी को खरी-खोटी सुनाई थी और कहा था कि तुम्हें शर्म आनी चाहिए।

'तू किसी भी पाताल में छिप जा, तुझे ढूंढ निकालूंगी'

'तू किसी भी पाताल में छिप जा, तुझे ढूंढ निकालूंगी'

दीपक के इस बेहद एग्रेसिव वीडियो पर भला राखी कैसे चुप रहने वाली थीं। उन्होंने दीपक को पाताल से ढूंढ निकालने और त्रिशूल से मारने की धमकी दे डाली थी, उन्होंने भी एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि जिस तरह सावित्री अपने पति के प्राण यमराज से छीन लाई थी, वैसे ही आज तूने मेरे पति के खिलाफ बोला है। मैं कौन हूं, एक पतिव्रता। तू किसी भी पाताल में छिप जा, तुझे ढूंढ निकालूंगी। तूने मेरा अभी तक अच्छा रूप देखा है, अब तू मेरा काली का रूप देखेगा। मैं तूझे पाताल से भी ढूंढ निकालूंगी और पटक पटक कर अपने राधे मां के त्रिशूल से मारूंगी।

राखी के जवाब का इंतजार

राखी के जवाब का इंतजार

अब देखते हैं कि दीपक के इस बार के दावे पर राखी क्या रिएक्शन देती हैं, बता दें कि राखी ने हाल ही में बताया है कि उनके पति का नाम रितेश है और वह शादी के बाद अमेरिका चले भी गए हैं। राखी ने बताया कि मेरा वीजा आते ही मैं भी उनके पास चली जाऊंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके बाद भी भारत में काम करना जारी रखूंगी। मैं हमेशा से टीवी शो प्रोड्यूस करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मेरा सपना अब पूरा होने जा रहा है। मैं इतने अच्छे पति के लिए जीसस का शुक्रिया अदा करती हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+