Bigg Boss 14: झूठ नहीं है राखी सावंत की शादी, भाई ने बताया कहां है पति

नई दिल्ली। Rakhi Sawant Husband: बिग बॉस के सीजन 14 में इन दिनों राखी सावंत का बोलबाला है, वह अपनी हरकतों से दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रही हैं। बिग बॉस (Bigg Boss 14) हाउस में राखी सावंत (Rakhi Sawant) की एंट्री के बाद से ही घर का माहौल बदला हुआ है, घर के अन्य सदस्यों के साथ उनकी मस्ती और नोक-झोंक ने बीबी फैंस को काफी प्रभावित किया है। इन दिनों राखी सावंत अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, शो में उन्होंने अपनी शादी का ऐलान कर सबको चौंका दिया था। हालांकि राखी सावंत की शादी (Rakhi Sawant marriage) सच है या झूठ ये फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।

'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' के भाई का खुलासा

'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' के भाई का खुलासा

बॉलीवुड में 'कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत ने बिग बॉस में आते ही अपनी शादी का खुलासा कर दिया था। राखी ने बताया था कि उनकी शादी तीन साल पहले हो चुकी है और उनके पति का नाम रितेश (Rakhi husband Ritesh) है। हालांकि राखी ने यह भी कहा था कि रितेश कैमरे और मीडिया के सामने नहीं आना चाहते। इस दौरान जब शो के कंटेस्टेंट्स ने राखी सावंत के पति को लकर सवाल उठाए तो उन्होंने हाथ की नसें काटने तक की बात कह दी थी।

पति को लेकर सस्पेंस बरकरार

पति को लेकर सस्पेंस बरकरार

राखी सावंत के पति को लेकर बरकरार सस्पेंस पर अब उनके भाई (Rakhi Sawant brother Rakesh) ने बड़ा खुलासा किया है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस के भाई राकेश (Rakesh) ने बताया कि राखी सावंत की शादी हो चुकी है। उन्होंने कहा, 'मेरे विचार से राखी सावंत अपना बेस्ट गेम खेल रही हैं, लेकिन उसे और भी एग्रेसिव होने की जरूरत है। घर के बाकी कंटेस्टेंट उससे जलते हैं इसलिए वह राखी के विरोध में खड़े हैं।'

विदेश में फंसा है राखी का पति

विदेश में फंसा है राखी का पति

राकेश से जब राखी सावंत द्वारा अभिनव शुक्ला के साथ फ्लर्ट करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, राखी अपने पति को मिस कर रही है इसलिए वह ऐसा कर रही है। मुझे इसमें कुछ गलत नहीं दिखाई देता। राकेश ने आगे कहा, 'राखी के पति विदेश में फंसे हुए हैं, इसलिए वह खुद को अकेला महसूस कर रही है। मुझे बस इस बात की फिक्र है कि इन सब से अभिनव और रुबीना के रिश्ते पर कोई आंच ना आए।'

लोगों को राखी सावंत की बात पर यकीन नहीं

लोगों को राखी सावंत की बात पर यकीन नहीं

बता दें कि भाई के बयान से पहले कई बार राखी सावंत ने अपनी शादी और पति को लेकर ऐसी बातें कहीं हैं कि उनकी शादी पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। राखी सावंत ने बिग बॉस में दावा किया था कि उन्होंने रितेश के साथ 28 जुलाई को मैरिएट होटल शादी रचाई, लेकिन जब होटल के रिकॉर्ड खंगाले गए तो वहां इस तारीख को रितेश और राखी की कोई शादी हुई ही नहीं है।

यह भी पढ़ें: BIGG BOSS 14: राखी सावंत ने टास्‍क के बीच पैंट में कर दी सू सू , रुबीना से बोलीं- किसी से मत बताना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+