Bigg Boss 15 में होगा राखी सावंत के पति का दीदार? बोलीं- सलमान खान सिखाएं मेरे हस्बैंड को सबक

मुंबई, 24 जून। मनोरंजन जगत में 'ड्रामा क्वीन' के नाम से मशहूर राखी सावंत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस के सीजन 14 में अपनी हरकतों से शो में चार चांद लगाने वाली राखीं सावंत ने एक बार फिर अपने 'गायब' पति का जिक्र किया है। इस बीच ऐसी भी खबरें सामने आई हैं कि वह बिग बॉस 15 में भी एंट्री ले सकती हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि बीबी हाउस में इस बार राखी के पति रितेश के भी आने की संभावना है, पिछले सीजन में भी राखी ने बिग बॉस से अपील की थी कि उनके पति को भी शो में बुलाया जाए।

बिग बॉस 15 में भी होगी राखी की एंट्री

बिग बॉस 15 में भी होगी राखी की एंट्री

बिग बॉस के सीजन 14 में राखी सावंत समेत कई अन्य कंटेस्टेंट्स वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर शो के बीच में आए थे। राखी सावंत ने बीबी हाउस में अपने पति रितेश संग शादी और रिश्तों में दरार का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया। अब खबरें हैं कि वह अपने पति रितेश संग बिग बॉस के अपकमिंग सीजन 15 में भी भाल ले सकती हैं। वह बिग बॉस के घर में रहकर पति को सुधारने की बात बोल रही है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में राखी ने शादी को लेकर खुलकर बात की।

पति को लेकर किया था ये खुलासा

पति को लेकर किया था ये खुलासा

मालूम हो कि साल 2019 में राखी सावंत की शादी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन आज तक उनके पति की पहचान और चेहरा सामने नहीं आया है। बिग बॉस 14 में इसके पीछे का कारण बताते हुए राखी सावंत ने कहा था कि रितेश मीडिया अटेंशन नहीं चाहते और कैमरे के सामने आना पसंद नहीं। अगर राखी सावंत की कही ये बातें सच है तो जल्द ही बिग बॉस 15 में उनके पति रितेश के दीदार हो सकते हैं। इस बारे में राखी सावंत ने ढेर सारी बातें की हैं।

सलमान खान से सबक खिखवाना चाहती हैं राखी

सलमान खान से सबक खिखवाना चाहती हैं राखी

राखी कहती हैं, 'मैं बिग बॉस के 15वें सीजन में अपने पति रितेश के साथ एंट्री लेना चाहती हूं, मैं चाहती हूं कि सलमान खान उन्हें सबक सिखाएं और बीबी हाउस में वो सीखें कि उन्होंने मुझसे शादी की है।' राखी सावंत का कहना है कि वह अपने पति से अलग रहती हैं। उन्होंने कहा, 'ऐसे में अगर हम बिग बॉस के घर में साथ रहेंगे तो पूरा देश देखेगा हमारे बीच कैसी ट्यूनिंग है, उन्होंने ना मुझे पकड़ा है और ना ही छोड़ा है। बस बीच में लटका कर रखा है'।

तलाक लेने की बात कही थी

तलाक लेने की बात कही थी

राखी सावंत की दिली तमन्ना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी पटरी पर आ जाए। उन्होंने अपने पति रितेश की तारीफ करते हुए उन्हें अच्छा इंसान, अच्छा बिजनेसमैन और थोड़ा शॉर्ट टेंपर्ड भी बताया है। बिग बॉस 14 में राखी सावंत ने पति रितेश से तलाक लेने की भी बात कही थी, उन्होंने अभिनव शुक्ला से बात करते हुए कहा था कि रितेश ने उन्हें अकेला छोड़ विदेश में अपनी खुशी से रह रहे हैं, अगर वह नहीं आए तो मैं तलाक दे दूंगी। राखी की इस बात से अभिनव और अन्य कंटेस्टेंट दंग रह गए थे।

राखी सावंत का इंजेक्शन देख हुआ बुरा हाल

राखी सावंत का इंजेक्शन देख हुआ बुरा हाल

हाल ही में राखी सावंत का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कोरोना की वैक्सीन लेती हुई दिखाई दे रही हैं। लेकिन वैक्सीन लेते वक्त राखी सावंत की हालत इस कदर खराब हो गई कि वह डर के मारे गाना गाने लगीं। वैक्सीन लगवाते वक्त राखी सावंत ने जिस तरह रिएक्ट किया, उसे देख लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी काफी डरी हुई हैं और वे नर्स से कहती हैं, 'मैं एक गाना गाऊं नया...मेरा वीडियो रिलीज होने वाला है..तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री...मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री'।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने इनर वियर में शेयर किया योगा वीडियो, लेकिन आउटफिट को लेकर हो गईं ट्रोल, देखें Video

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+